तेज प्रताप यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

तेज प्रताप यादव के पटना आवास में चोरी, 20 लाख रुपये नकद समेत कीमती सामान गायब

Tej Pratap Yadav News: राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के पटना स्‍थ‍ित आवास में चोरी हुई है। उन्‍होंने 20 लाख नकद, 2 तोले की सोने की चेन, लैपटॉप, आईफोन चोरी का आरोप लगाया है।

दिव्या सिंह

Tej Pratap Yadav House Theft Case: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने पटना स्थित सरकारी आवास में चोरी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि आवास से 20 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण, आईफोन, आईपैड, मैकबुक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब हैं। तेज प्रताप ने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय के खिलाफ सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

निजी सहायक पर लगा गंभीर आरोप

तेज प्रताप यादव ने इस मामले में अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय को नामजद करते हुए सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, मोतीलाल राय वैशाली जिले के विशनपुर सैद अली मनियारपुर गांव के निवासी हैं और लंबे समय से उनके साथ कार्यरत थे।

पार्टी फंड के 20 लाख रुपये चोरी होने का दावा

शिकायत में तेज प्रताप यादव ने कहा है कि 22 जून को उनके 42 हार्डिंग रोड स्थित आवास की अलमारी में रखे पार्टी फंड के 20 लाख रुपये तथा अन्य कीमती सामान गायब पाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह चोरी उनके निजी सहायक द्वारा की गई है।

ड्राइवर समेत दो लोगों को बताया गवाह

तेज प्रताप यादव के अनुसार, घटना वाली रात उनके ड्राइवर अनिल यादव और एक अन्य व्यक्ति विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री दीवार फांदते हुए देखा था। उन्होंने दोनों को इस मामले का प्रत्यक्ष गवाह बताया है।

शिकायत मिलने के बाद सचिवालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तेज प्रताप यादव से घटना की विस्तृत जानकारी ली और आवास के विभिन्न हिस्सों की जांच की। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।

हाल के दिनों में विवादों में रहे तेज प्रताप

गौरतलब है कि हाल के दिनों में तेज प्रताप यादव लगातार विभिन्न विवादों और शिकायतों को लेकर चर्चा में रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने आकाश यादव के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव का भी जिक्र करते हुए कहा था कि कठिन समय में परिवार को साथ खड़ा होना चाहिए।

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला