तेजस्वी और राहुल गांधी (फोटो-कांग्रेस एक्स हैंडल) 
बिहार

तेजस्वी ने भरी हुंकार, कहा- पहले नीतीश फिर नंबर मोदी का; राहुल गांधी को बनाएंगे प्रधानमंत्री-Video

Tejahswi Yadav News: बिहार में यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले एनडीए की सरकार उखाड़ फेकेंगे। इसके बाद अगले लोकसभा चुनाव महागठबंधन जीतेगा तो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

Saurabh Pal

Vote Adhikar Yatra: बिहार में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा चल रही है। सासाराम से शुरू हुई यात्रा का मंगलवार को तीसरा दिन है। विपक्ष का कथित वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली से लेकर बिहार तक सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। यह यात्रा न केवल कथित वोट चोरी के खिलाफ है, बल्कि बिहार में स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन और NDA सरकार के भी खिलाफ है।

गया से नवादा जिले यात्रा के पहुंचने के बाद जन सैलाब को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बिहार में NDA की सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके बाद जब भी लोकसभा का चुनाव होगा, हम राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे।

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगेः तेजस्वी

नवादा में तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा के बीच पार्टनरशिप है। ये लोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त मिलकर आपसे आपका वोट छीन रहे हैं। ये वोट चोरी हम नहीं होनें देंगे। इस विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार को उखाड़ फेकिए। उसके आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाइए और राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री। तेजस्वी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'भाजपा ने राज्यों का चुनाव चुराया'

वहीं राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश के चुनाव चुराए हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग ने करीब 1 करोड़ नए वोटर पैदा कर दिए। हमने चुनाव आयोग से पूछा- ये 1 करोड़ नए वोटर कौन हैं, तो उन्होंने कुछ नहीं बताया। हमने वीडियोग्राफी मांगी तो कानून बदल दिया। अब बिहार में SIR के नाम पर BJP और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। हमें इन्हें 'वोट चोरी' करने नहीं देंगे।

'वोटर कार्ड के बाद राशन कार्ड छीनेंगे'

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पहले ये आपका वोटर कार्ड छीनेंगे। उसके बाद आपका राशन कार्ड छीनेंगे फिर आपकी जमीन अडानी और अंबानी को दी जाएगी। ये देश चुनिंदा पूंजीपतियों का नहीं है। ये देश युवाओं और किसानों, छोटे व्यापारियों का है, लेकिन यहां सारा काम कुछ पूंजिपतियों के लिए होता है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी