डांस करते हुए तेजस्वी यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

तेजस्वी यादव का धमाकेदार डांस, पटना मरीन ड्राइव पर लचकाई कमर...तो हिल गया इंटरनेट, देखें- VIDEO

Tejashwi Yadav Dance Video: बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव अपने डांस का हुनर ​​दिखाते नजर आ रहे हैं।

अभिषेक सिंह

Tejashwi Yadav News: बीते कल बिहार में चल रही कांग्रेस की मतदाता अधिकार यात्रा का समापन हुआ है। इस यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और पप्पू यादव समेत विपक्षी गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। यात्रा समाप्त होने के बाद, बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का एक मजेदार वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव अपने डांस का हुनर ​​दिखाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पटना के मरीन ड्राइव पर कुछ युवाओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि वहां कुछ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं। एक लड़का तेजस्वी यादव को डांस स्टेप्स सिखा रहा है। कुछ और लड़के भी वहां मौजूद हैं और तेजस्वी यादव के साथ इस लड़के द्वारा बताए गए डांस स्टेप्स दोहरा रहे हैं।

तेजस्वी ने खुद शेयर किया VIDEO

तेजस्वी यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, '16 दिनों तक चली मतदाता अधिकार यात्रा कल गर्मी, बारिश और उमस के बीच समाप्त हुई। रात में सिंगापुर से आए भतीजे ने कहा चलो ड्राइव पर चलते हैं। रास्ते में कुछ युवा साथी कलाकार सड़क पर मिले। जो कि गाना गा रहे थे और रील बना रहे थे।'

RJD नेता ने और क्या कुछ लिखा?

तेजस्वी ने आगे लिखा कि जब साथियों ने आग्रह करना शुरू किया तो हमने भी हाथ-पैर मारे। हम जाति-धर्म से ऊपर उठकर, सहजता, सरलता और सहजता के साथ युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं, सपनों और आशाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर, एक नया बिहार बनाने का संकल्प लेकर सत्ता परिवर्तन करेंगे।

सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन

रोहिणी आचार्य ने भी तेजस्वी यादव के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भानु नंद नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े नेता होने के बावजूद तेजस्वी यादव में न तो घमंड है और न ही अहंकार, यही एक सच्चे और अच्छे नेता की पहचान है।'

एक अन्य यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में सीएम नीतीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, 'धन्यवाद। ऐसा भयमुक्त बिहार और ऐसा पुल बनाने के लिए जिस पर विरोधी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पा रहे हैं।' वहीं, रोहित यादव नाम के एक यूजर ने लिखा, 'तेजस्वी यादव का युवाओं में जबरदस्त क्रेज है।'

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन