नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव, फोटो - सोशल मीडिया  
बिहार

बिहार चुनाव 2025: वोट NDA को, लेकिन सीएम के लिए पहली पसंद तेजस्वी! ओपिनियन पोल में यंग वोटर्स का बदला मूड

बिहार चुनाव 2025 में युवा मतदाता वोट NDA को, लेकिन नेता तेजस्वी को की रणनीति अपना रहे हैं। जब सवाल यह पूछा गया कि वे बिहार का अगला मुख्यमंत्री किसे देखना चाहते हैं, तो नतीजे चौंकाने वाले रहे।

विकास कुमार उपाध्याय

पटना : बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्री-पोल सर्वे और ओपिनियन पोल के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। हाल ही में जारी InkInsight ओपिनियन पोल के मुताबिक, बिहार के युवा भले ही वोट देने के मामले में NDA के पक्ष में हैं, लेकिन जब बात मुख्यमंत्री पद की आती है, तो उनकी पहली पसंद तेजस्वी यादव बनते हैं।

18 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के करीब 44.6% युवाओं ने कहा कि वे NDA को वोट देना पसंद करेंगे, जबकि 39.5% ने महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, अन्य) को चुनने की बात कही। वहीं, जन सुराज पार्टी को सिर्फ 0.76% युवा मतदाताओं ने वोट देने की इच्छा जताई।

अगला मुख्यमंत्री कौन?

हालांकि, जब सवाल यह पूछा गया कि वे बिहार का अगला मुख्यमंत्री किसे देखना चाहते हैं, तो नतीजे चौंकाने वाले रहे। 42% युवाओं ने तेजस्वी यादव को अपनी पहली पसंद बताया। इसके मुकाबले सिर्फ 27.7% युवाओं ने नीतीश कुमार को समर्थन दिया। चिराग पासवान को 7%, प्रशांत किशोर को 2%, और बीजेपी के सम्राट चौधरी को 1.61% युवाओं ने चुना। दिलचस्प बात ये रही कि 13.39% युवाओं ने बीजेपी से किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई।

उम्र के हिसाब से नेताओं की लोकप्रियता

  • 30-39 वर्ष के लोगों ने तेजस्वी यादव को अधिक पसंद किया
  • 40-49 वर्ष के लोगों नीतीश कुमार को प्राथमिकता दी
  • 50-59 वर्ष के लोगों ने फिर से नीतीश को बढ़त देने की बात कही
  • 60 वर्ष से ऊपर के लोगों ने तेजस्वी यादव को सपोर्ट किया

यह आंकड़े बताते हैं कि बिहार की युवा पीढ़ी नेतृत्व परिवर्तन चाहती है, जबकि मध्यम और बुजुर्ग वर्ग अब भी नीतीश कुमार पर भरोसा दिखा रहे हैं। इससे राज्य में पीढ़ीगत राजनीतिक विभाजन साफ नजर आता है।

बिहार में युवा मतदाताओं की भूमिका

जनवरी 2025 में जारी फाइनल वोटर लिस्ट के अनुसार, बिहार में कुल मतदाता संख्या 7.80 करोड़ है। इसमें से 18-19 वर्ष के 8 लाख, 20-29 वर्ष के 1.55 करोड़, और 30-39 वर्ष के 2.04 करोड़ मतदाता शामिल हैं। यानी लगभग आधी आबादी युवा है।

आपतको जानकारी के लिए बता दें कि पिछले चुनावों में युवाओं की भागीदारी बेहद अहम रही है। 2020 के चुनाव में 58.7% मतदान हुआ था, जो 2015 के मुकाबले अधिक था। 18-25 साल के वोटर राज्य की कुल जनसंख्या का 16% थे। युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर वोट डाला। उस चुनाव में तेजस्वी यादव को भारी समर्थन मिला था, भले ही NDA को बहुमत मिला हो, लेकिन RJD सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी