तेज प्रताप यादव(File Photo) 
बिहार

लालू के लाल राजनीति छोड़ करेंगे जॉब, ट्रेनिंग के लिए इंटरव्यू में हुए पास

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अब पायलट बनने की राह पर हैं। उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स के लिए सफल घोषित किया है।

अर्पित शुक्ला

पटनाः आरडेजी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब पायलट बनेंगे। उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने उनको सफल घोषित कर दिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो तेज प्रताप कमर्शियल पायलट बनेंगे। उन्होंने कुछ वक्त पहले भी कहा था कि अगर देश को उनकी पायलट ट्रेनिंग की ज़रूरत पड़ी, तो वह तैयार हैं। उन्होंने कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स के लिए इंटरव्यू पास कर लिया है।

तेजप्रताप सहित 18 उम्मीदवार सफल

तेज प्रताप यादव अब पायलट बनने के अपने सपने को पूरा करने वाले हैं। उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय ने 18 उम्मीदवारों को पास किया है, जिनमें तेज प्रताप का भी नाम शामिल हैं। उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस कोर्स में एडमिशन लेने की अनुमति मिल गई है।

जनरल कैटेगरी में हुआ चयन

तेज प्रताप यादव ने 2023-24 में सीपीएल कोर्स में एडमिशन के लिए इंटरव्यू दिया था। उन्होंने ये इंटरव्यू पास कर लिया है। निदेशालय ने पास कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में तेज प्रताप यादव को पांचवां स्थान मिला है। वह सामान्य श्रेणी के तहत चुने गए हैं। कुल 20 सीटों में से 18 उम्मीदवार चुने गए हैं, इसमें तेज प्रताप का भी नाम है।

ऑपरेशन सिंदूर के जताई थी इच्छा

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था। इस दौरान पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। तब तेज प्रताप यादव ने अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा था कि अगर उनकी पायलट की ट्रेनिंग देश के काम आ सकती है, तो वह इसके लिए तैयार हैं।

उड्डयन प्रशिक्षण निदेशालय पायलटों को ट्रेनिंग देता है। ये संस्थान उन लोगों को चुनता है जो पायलट बनने के लिए सबसे काबिल होते हैं। तेज प्रताप यादव को इस संस्थान ने सफल घोषित किया है, अब ये देखना होगा कि तेज प्रताप कब तक पायलट बनते हैं।

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को कहा मोदी सरकार की कठपुतली; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन