तेज प्रताप यादव  
बिहार

तेज प्रताप यादव ने 'पिता बनने' और अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, अनुष्का को लेकर क्या बोले 'तेजू भैया'?

Tej Pratap Yadav News: जेजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने अपने खिलाफ उड़ रही 'पिता बनने' और 'अफेयर' की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने आरजेडी के कुछ लोगों पर छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

प्रतीक पाण्डेय

Tej Pratap Yadav Conference: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव रविवार को जबरदस्त गुस्से में नजर आए। अपने पिता बनने और एक लड़की के साथ संबंधों की चर्चाओं के बीच उन्होंने आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। उन्होंने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए आरोप लगाया कि उनके परिवार और पार्टी के इर्द-गिर्द मौजूद लोग उनकी राजनीतिक और पारिवारिक छवि को धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं।

हाल के दिनों में एक लड़की (अनुष्का) के साथ तेज प्रताप के संबंधों को लेकर काफी चर्चाएं थीं। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, "मेरा किसी के साथ कोई संबंध जोड़ा जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।" उन्होंने उल्टा सवाल दागते हुए पूछा कि यदि उनका नाम जोड़ा जा रहा है, तो जांच इस बात की होनी चाहिए कि अनुष्का के घर पर आकाश भाटी और आकाश गुर्जर जैसे लोग रात के अंधेरे में क्यों जाते थे। उन्होंने इन लोगों के साथ अनुष्का के संबंधों की सीसीटीवी जांच कराने की मांग की।

"पिताजी की तरह मुझे भी झूठे केस में फंसाने की तैयारी"

तेज प्रताप ने भावुक होते हुए कहा कि जिस तरह उनके पिता लालू प्रसाद यादव को झूठे मामलों में फंसाया गया, ठीक उसी तरह ये 'जयचंद' अब उन्हें भी निशाना बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता उनसे प्यार करती है, इसलिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मकर संक्रांति पर जब उनके पिता उन्हें आशीर्वाद देने आए, तो इन लोगों को वह रास नहीं आया और अफवाहें फैलानी शुरू कर दी गईं।

दिल्ली कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे: तेज प्रताप

अपनी छवि बचाने के लिए तेज प्रताप यादव ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने घोषणा की कि वे उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ ही, उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे इस मामले को लेकर दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने खगड़िया के प्रदीप नामक व्यक्ति और अन्य सोशल मीडिया हैंडल चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

“मैं क्या करूं, फांसी लगा लूं क्या?

तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और वे मानसिक दबाव में हैं। तेज प्रताप ने कहा, “मैं क्या करूं, फांसी लगा लूं क्या? मुझे पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया गया है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और कुछ लोग उनकी छवि खराब करने में लगे हैं। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि उनके और अनुष्का के बीच किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। मुकेश रौशन उनकी हत्या कराना चाहते हैं। यह साजिश रची जा रही है और उसे पकड़ा जाए।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा