Tej Pratap Yadav FIR Against Akash Yadav: जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा सकती है और इसमें आसपास के नेताओं की मिलीभगत होने की भी संभावना जताई है। शुक्रवार (19 जून) की रात तेज प्रताप थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस मामले में कोर्ट में भी अर्जी दाखिल की है।
उन्होंने सचिवालय थाने में अनुष्का यादव के भाई और RJD छात्र विंग के पूर्व अध्यक्ष आकाश यादव समेत 7 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। बता दें, कि हाल ही में अनुष्का यादव के साथ तेज प्रताप की अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था।
JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सचिवालय पुलिस स्टेशन में RJD छात्र विंग के पूर्व अध्यक्ष आकाश यादव और सात अन्य लोगों के खिलाफ अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का कहना है, "8 लोग मेरी और मेरे पिता की हत्या करवाना चाहते हैं। आकाश यादव ने इस साजिश को रचा है। उन सभी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।"
हाल ही में छात्र RJD के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव ने आरोप लगाया कि जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव जबरदस्ती उनकी भतीजी से मिलने उनके फ्लैट पर आए थे। इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा, "वे बहुत निचले स्तर पर उतर आए हैं।"
यह भी पढ़ें - तेज प्रताप यादव के खिलाफ FIR दर्ज, अनुष्का यादव के घर जबरन घुसने का लगा आरोप, सामने आया रिएक्शन
तेज प्रताप यादव ने कहा, "पूरे बिहार में शायद ही कोई उन्हें जानता था या उन पर ध्यान देता था। हमने सोचा कि वे यादव हैं और गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए हमने उनका समर्थन और हौसला बढ़ाया। उन्होंने मीडिया में मुझे अपना गुरु माना, लेकिन यह कैसा शिष्य है? शिष्य आगे निकल गया और गुरु पीछे रह गया।"
आकाश को धमकी देने वाले आरोपों पर उन्होंने कहा, "वे तरह-तरह के आरोप लगाते हैं, कहते हैं कि लोग उनके फ्लैट और घर पर आते-जाते हैं। हम लॉरेंस बिश्नोई को जानते नहीं है और हम पर आरोप लगा रहे है कि हमारे कहने पर लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी दी है। यह सब झूठ है। उन्हीं के किसी करीबी ने पैसे देकर फोन करवाया होगा। सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।"