कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
बिहार

'इन लोगों ने रची साजिश', तेज प्रताप को जान का खतरा? लालू-तेजस्वी पर कही बड़ी बात

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम यह कहना चाहते हैं कि हमारी सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमारी जान को खतरा है। हमारे दुश्मन हर जगह हैं। चार-पांच लोग मेरी निजी जिंदगी बर्बाद करने पर तुले हैं।

अभिषेक सिंह

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद सोमवार को पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होंने जो कहा वो काफी चौंकाने वाला था। तेज प्रताप ने कहा कि उनकी जान को खतरा है, उन्होंने नीतीश सरकार से अपनी सुरक्षा की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि मेरे दुश्मन हर जगह हैं और मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं।

तेज प्रताप यादव न सिर्फ अपनी पार्टी बल्कि अपने परिवार से भी राजनीतिक रूप से अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। आज यानी 23 जून को उनके पिता और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता नजर आए। लेकिन तेज प्रताप गायब थे।

तेज प्रताप को किससे है जान का ख़तरा?

लालू के नामांकन दाखिल करने के बाद तेज प्रताप मीडिया के सामने आए। जिसमें उन्होंने कहा, मैं अभी असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मैं सरकार से मेरी सुरक्षा बढ़ाने की अपील करता हूं। हमारे दुश्मन हर जगह हैं। मेरी जान को खतरा है। तेज प्रताप के इस दावे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह किससे ख़तरा महसूस कर रहे हैं?

4-5 लोगों ने साजिश रची है: तेज प्रताप

पार्टी से निकाले जाने को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि 4-5 लोगों ने साजिश रची और जिस तरह से मुझे पार्टी से निकाला गया, वह बिहार की जनता ने देखा है। बिहार की जनता जानती है कि मेरा स्वभाव कैसा है। मेरा व्यवहार कैसा है और मैं लोगों से कैसे घुल-मिल जाता हूं। इसका फायदा उठाकर वहां बैठे 4-5 लोगों ने सोचा है कि अगर उसे अकेला छोड़ दिया गया तो उसे दबाना पड़ेगा, लेकिन तेज प्रताप यादव दबने वाले नहीं हैं।

तेज प्रताप ने कहा कि हम कुछ लोगों को खुली चुनौती देने का काम भी करते हैं जो वहां डेरा जमाए बैठे हैं। हम जनता के बीच जाएंगे और जनता मेरे साथ न्याय करेगी। मैं वहां बैठे 4-5 लोगों का नाम नहीं लेना चाहता, मैं पापियों का नाम नहीं लेना चाहता लेकिन यह खुली चुनौती देता हूं कि मैं जनता के बीच में जाऊंगा।

'हमारे दुश्मन हर जगह हैं'

इस बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम यह कहना चाहते हैं कि हमारी सुरक्षा बढ़ाई जाए। हमारी जान को खतरा है। हमारे दुश्मन हर जगह हैं। जो चार-पांच लोग मेरी निजी जिंदगी बर्बाद करने पर तुले हैं, हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे। 4-5 लोगों ने मिलकर मुझे मेरे घर और परिवार से बेदखल करने का काम किया है। हम किसी को नहीं छोड़ेंगे।

तेजप्रताप यादव ने आगे कहा कि जिस तरह से मेरी निजी जिंदगी को खबरों में कवर किया गया है। अगर कोई इसमें कूदना चाहेगा तो मुझसे शिकायत करेगा। हम किसी से डरते नहीं हैं। हम खुलकर काम करते हैं। जब समय आएगा तो हम उनका नाम लेंगे। फिलहाल उनके नाम सस्पेंस में रहने दें।

चुनावी मैदान में कूदेंगे लालू के लाल

इस इंटरव्यू में तेजप्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि हम अपनी पार्टी क्यों बनाएंगे। हम लोगों के बीच जाएंगे। क्या लोग पार्टी बनाकर ही चुनाव लड़ते हैं। हम पार्टी नहीं बनाएंगे बल्कि लोगों के बीच जाएंगे।

पूर्व राजद नेता ने कहा कि मैं अभी विधायक हूं। हसनपुर की जनता ने कुछ गुण देखकर मुझे चुना है। जो जनता के दर्द को समझेगा, वही असली नेता है। मैं चुनाव लड़ूंगा। क्या कोई मुझे रोकेगा। आज हम जिस स्थिति में हैं, उसमें कोई मेरा साथ नहीं दे रहा है।

लालू-तेजस्वी को लेकर कही बड़ी बात

तेज प्रताप यादव ने इस दौरान अपने पिता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब तक मैं जिंदा रहूं, मेरे पिता भी जिंदा रहें। तेजस्वी को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि बड़े भाई होने के नाते छोटे भाई के लिए मेरा आशीर्वाद है। बड़ा भाई छोटे को सिर्फ आशीर्वाद दे सकता है। उसका जीवन सफल हो, हम उसे आशीर्वाद देंगे।

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान