बिहार के सुपौल में तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों की जान ली सोर्स- सोशल मीडिया (सांकेतिक तस्वीर)
बिहार

Bihar Road Accident: सुपौल में भीषण सड़क हादसा! झूलन कीर्तन में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 की मौत; 2 की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: सुपौल के कटैया चौक पर झूलन कीर्तन में घुसी तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों की जान ले ली, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

करुणा नंद शाहवाल

Car Accident Supaul: बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने झूलन समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया। पीपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पास कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कुचल दिया।

हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मौके पर 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक कि झूलन समारोह को लेकर कटैया चौक पर NH 327E के किनारे बजरंग बली मंदिर के पास में बड़ी संख्या में लोग भगवान का कीर्तन कर रहे थे। इसी क्रम में पिपरा से सुपौल जा रही एक तेज रफ्तार कार ने कीर्तन में शामिल हुए 6 लोगों को एक साथ कुचल दिया।

यह सड़क हादसा इतना भयानक था कि कार से ठोकर लगने से मौके पर ही 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

सड़क हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो लगे जिससे देखते ही देखते आवागमन ठप गया और सड़क के दोनों किनारो पर गाड़ियों की लंबी लाईन लग गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।

वहीं आनन-फानन में दो घायलो को अपस्ताल ले गए। अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। सड़क हादसे की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची और तत्काल शव वाहन बुलाकर सभी चार मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया।

पुलिस ने घटना के बारें में दी जानकारी

पिपरा थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने इस घटना के बारे में बताया कि एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही चारों की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं इस हादसे में अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें ईलाज के लिए सुपौल के सदर अस्पताल में भेजा दिया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

गुस्साई भीड़ ने चालक को बनाया बंधक

सड़क हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने सुपौल के रहने वाले कार चालक को मौके पर ही पकड़कर हादसे में मृतक राजो दास के घर में बंद कर दिया। स्थानीय पुलिस प्रशासन के पहुंचने के बाद कार चालक को घर से बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थल पर भीड़ और भयानक हो गई,

जिसेक वजह से उसे निकाला नहीं जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक सुपौल का ही निवासी है, और वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सुपौल जा रहा था उसी दौरान उसकी तेज रफ्तार कार से यह हादसा हो गया।

हादसे में मरने वाले कटैया के निवासी थें

कटैया चौक पर NH 327E के पास हुए भीषड़ सड़क हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान कटैया वार्ड 11 निवासी भुवनेश्वर यादव, वार्ड 12 निवासी तीलाय दास (65 वर्ष), राजो दास (40 वर्ष) और वार्ड 15 निवासी सुरेन यादव (35) के रूप में की गई है।

वहीं इस घटना में दो घायलों में कटैया वार्ड 11 निवासी कुशेश्वर यादव और रामचंद्र यादव शामिल हैं। दोनों की स्थिति बेदह गंभीर बताई जा रही है।

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले

Bank Holiday Today: आज इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट