बिहार के नए डीजीपी बने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार 
बिहार

बिहार के नए DGP बने आईपीएस अधिकारी विनय कुमार, दो साल के लिए संभालेंगे कार्यकाल

बिहार के गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विनय कुमार दो वर्ष के कार्यकाल के लिए राज्य पुलिस के प्रमुख होंगे।

मनोज आर्या

पटना: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी विनय कुमार को शुक्रवार को बिहार का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी को 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज के स्थान पर नियुक्त किया गया है। राज 30 अगस्त 2024 से कार्यवाहक डीजीपी थे और वह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बिहार के गृह विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विनय कुमार दो वर्ष के कार्यकाल के लिए राज्य पुलिस के प्रमुख होंगे।

इसके अलावा वह बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक-सह- अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद पर भी काम करेंगे। अधिसूचना में बताया गय कि अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जे.एस. गंगवार को राज्य सतर्कता विभाग का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

कौन हैं विनय कुमार?

विनय कुमार ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी गिनती सरल, शालीन और शोधक्षम अधिकारियों में होती है। विनय कुमार मोतिहारी के एसपी भी रह चुके हैं। उन्होंने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी सीआईडी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। हाल ही में वे पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड के डीजी के पद पर कार्यरत थे। पूर्व डीजीपी आलोक राज को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का नया डीजी बनाया गया है। आलोक राज को आरएस भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद प्रभारी डीजीपी बनाया गया था।

तीन साल तक डीजीपी पद पर रहे आलोक राज

बता दें, आलोक राज बिहार डीजीपी के पद पर करीब तीन महीने तक की काबिज रहे हैं। जितेंद्र सिंह गंगवार, जो नागरिक सुरक्षा महानिदेशक सह आयुक्त के पद पर थे, अब उन्हें महानिदेशक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बनाया गया है। जितेंद्र सिंह गंगवार नागरिक सुरक्षा डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?