रोशन आनंद सर को मिली जमानत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
बिहार

रोशन आनंद को मिली जमानत, 12 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Roshan Anand Sir Bail: पटना के मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी है। वे आज प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

प्रिया जैस

Patna Civil Court Grants Bail to Roshan Anand: पटना के मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार के लिए रोशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी।

रोशन आनंद यादव के छोटे भाई प्रिंस यादव का शव नेपाल से उनके पैतृक गांव धमसेना (सहरसा) लाया गया है। उनके भाई प्रिंस यादव का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। रोशन यादव भी अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उन्होंने 12 दिन बाद कोर्ट ने राहत दी है। रोशन आनंद को खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पैतृक गांव धमसेना लाया गया शव

प्रिंस यादव का शव नेपाल से उनके पैतृक गांव धमसेना (सहरसा) लाया गया है। इस दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

गांव में पसरा शोक का माहौल

ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की मौत पर पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक के चाचा का ने कहा, "हमें सोशल मीडिया से पता चला कि प्रिंस की मौत संदिग्ध हालात में हुई। वह खान सर कोचिंग हमला मामले में केस किया गया था। इस फर्जी केस से वह डर गया था और नेपाल चला गया था। मौत की वजह जांच का विषय है।"

पुलिस कर रही मामले की जांच

आपको जानकारी दें, कि मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। प्रिंस यादव की मौत की खबर फैलते ही पटना में हड़कंप मच गया था।

घटना के समय प्रिंस के साथ होटल में पांच अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने अब हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए इन पांच लोगों में से तीन नेपाल के स्थानीय नागरिक हैं और दो भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं। ये दोनों भारतीय प्रिंस के ही रिश्तेदार हैं और पुलिस इनसे मौत के कारणों को लेकर लगातार कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर