रौैशन आनंद(सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

फैजल खान ने मेरे भाई की हत्या करवाई, उसका नार्को टेस्ट हो, जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद का बड़ा आरोप

Khan Sir vs Roshan Anand: जेल से रिहा होते ही रौशन आनंद ने खान सर उर्फ फैजल खान पर भाई प्रिंस यादव की हत्या करवाने का आरोप लगाया और मामले में नार्को टेस्ट की मांग कर नया विवाद खड़ा कर दिया।

करुणा नंद शाहवाल

Roshan Anand Narco Test Demands On Prince Yadav Death: रौशन आनंद और फैजल खान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निर्देशक रौशन आनंद बेऊर जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद ने मीडिया से बातचित के दौरान खान सर पर एक बार फिर अपने भाई की हत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई की हत्या एक साजिश के तहत करवाई गई थी और इसके पीछे फैजल खान का हाथ है। इतना ही नहीं, रौशन आनंद ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए फैजल खान के नार्को टेस्ट की भी मांग की है। इस बयान के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। और नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है।

सजिश के तहत मेरे भाई कि हुई हत्या

रौशन आनंद ने कहा कि मेरे भाई प्रिंस यादव की हत्या कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह एक सुनियोजित साजिश के द्वारा कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि फैजल खान ने उनके छोटे भाई प्रिंस की हत्या करवाई और अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने कहा मेरे भाई की हत्या कराई गई है, यह बहुत बड़ी साजिश है। फैजल खान और कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद दोनो ने मिलकर मेरे भाई प्रिंस की हत्या करवाई है। इन दोनो का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। रौशन सर ने आगे कहा कि मेरे भाई की हत्या कर दी गई है। मेरे साथ खड़े होने वाले समर्थकों को मेरा भाई बनना पड़ेगा और प्रिंस की इंसाफ के लिए लड़ना होगा।

पटना पुलिस पर लगाए आरोप

रौशन आनंद ने दावा करते हुए कहा कि उन्हें खान सर के कोचिंग मामले में पटना पुलिस के द्वारा 6 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन उनके भाई कि हत्या करने वाले आरोपी अभी भी खुला घुम रहें है। उनके उपर हत्या का आरोप है, उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया।  उन्होंने आगे कहा कि भाई के हत्यारे के पिछे कुछ प्रभावशाली नेताओं का सहयोग मिल रहा है। जिसके कारण पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में मिला शव

बता दें कि ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के संचालक रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे लेकिन रविवार की सुबह अचानक खबर आई देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि शव पर गहरे चोट के कुछ निशान होने की बात सामने आई है।

नेपाल पुलिस कर रही जांच

दरअसल यह मामला संदिग्ध होने की वजह से नेपाल की पुलिस इसकी गहन जांच कर रही है। फिलहाल प्रिंस यादव की मौत का राज पूरी तरह सामने नहीं आ पाया है , इस मामले में नेपाल पुलिस में 4 भारतीय नागरीकों को गिरफ्तार किया है।

कैसे शुरु हुआ कोचिंग विवाद?

आपको बता दें कि 2 जून की रात खान सर उर्फ फैजल खान के KGS कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना हुई थी। इस पर खान सर ने आरोप लगाया था कि रौशन सर के कोचिंग सेंटर के कुछ लोगों के द्वारा यह हमला कराया गया था। जिसके बाद पटना पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए रौशन आनंद समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी दौरान रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल मे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की खबर से पूरा मामला चर्चा का विषय बन गया है।

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर