बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्षी सदस्य, (सोर्स- सोशल मीडिया)  
बिहार

बिहार विधान परिषद में भिड़े RJD और JDU नेता, तीखी नोकझोंक के बाद बड़ा एक्शन; विपक्ष के सभी सदस्य सस्पेंड

Bihar News: आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह और जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी में झड़प वाली स्थिति हो गई। ऐसे में सभापति के आदेश के बाद मार्शलों ने विपक्षी सदस्यों को सदन से बाहर किया।

मनोज आर्या

RJD-JDU Clash in Bihar Legislative Council: बिहार विधान परिषद में मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को कार्यवाही के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ। सदन में हाथापाई तक की नौबत आ गई। मार्शल को बीच-बचाव करना पड़ा। ऐसे में सभापति ने विपक्ष के सभी सदस्यों को दिन भर के लिए सस्पेंड कर दिया।

आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह और जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी में झड़प वाली स्थिति हो गई। ऐसे में सभापति के आदेश के बाद मार्शलों ने विपक्षी सदस्यों को सदन से बाहर किया। राबड़ी देवी को लेकर कल (सोमवार) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया उसको लेकर विपक्ष लगातार हमलावर था। इसी को लेकर आज भी हंगामा हो रहा था।

'विपक्ष राज्य हित में काम नहीं करता'

सभापति ने कहा कि सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा लिखित में आवेदन दिया गया है कि विपक्ष द्वारा सदन की कार्रवाही बाधित की जाती है और इसमें मेरा विशेष अधिकार है। मैं इसको जांच के लिए भेज रहा हूं। विपक्ष के हंगामे के बीच स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने यह कहा कि ये लोग (विपक्ष) राज्य हित में काम नहीं करते। ये जवाब नहीं सुनना चाहते। कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। लोकतंत्र के मंदिर का ये अपमान कर रहे हैं। व्यवस्था को तोड़ रहे हैं। आसन के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। इसी दौरान अशोक चौधरी भी विपक्ष से भिड़ गए। कहने लगे कि ये लोग (विपक्ष) जानबूझकर हाउस को हाईजैक करना चाहते हैं। इस दौरान विपक्षी की ओर से सुनील सिंह सहित अन्य नेता भी भिड़ गए। सत्ता पक्ष के नेता विरोध में नारा लगाने लगे, "आसन का अपमान करना बंदो करो… आसन का अपमान नहीं चलेगा।

सदन में जाने से पहले भी हंगामा

दूसरी ओर सदन में जाने से पहले भी बिहार विधान परिषद परिसर में विपक्ष के नेताओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा था। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित विपक्ष के नेताओं ने बिहार विधान परिषद के मुख्य गेट पर तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

RJD नेता का सीएम नीतीश पर तंज

आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने तंज कसते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री होश-ओ-हवास में नहीं हैं। वह कभी किसी का नकाब उतार देते हैं तो कभी किसी की टोपी उतरवा देते हैं। कल तो राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री रहीं राबड़ी देवी को लेकर अपशब्द का प्रयोग किया।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय