संजय यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
बिहार

'इलेक्शन चोर ऑफ इंडिया', चुनाव आयोग पर बरसे राजद के 'चाणक्य' संजय यादव

RJD News: बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन और कथित वोट चोरी पर सांसद संजय यादव ने चुनाव आयोग पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने ECI को इलेक्शन चोर ऑफ इंडिया कहा है।

Saurabh Pal

New Delhi News: राजद के 'चाणक्य' व राज्यसभा सासंद संजय यादव ने चुनाव आयोग पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने ECI को इलेक्शन चोर ऑफ इंडिया कहा है। विपक्षी दल बिहार में स्पेशल वोटर लिस्ट रिवीजन और कथित वोट चोरी के लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। चुनाव आयोग के खिलाफ बड़े स्तर पर इंडिया गठबंधन आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर रहा है।

एएनआई से बात करते हुए संजय यादव ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का "लोकतंत्र विरोधी दस्ता" बन गया है। "भारत का चुनाव आयोग 'भारत का चुनाव चोर' बन गया है। चुनाव आयोग भाजपा के लोकतंत्र विरोधी विंग के रूप में काम कर रहा है। भाजपा के लोग संविधान को खत्म करने की बात करते थे। यादव ने एएनआई को बताया, "जब देश की जनता ने उन्हें 2024 के चुनावों में सबक सिखाया, तो अब चुनाव आयोग को यह काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।"

पूरी कांग्रेस लीडरशिप ने संसद के बाहर किया प्रदर्शन

इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) मुद्दे पर संसद में विरोध प्रदर्शन में इंडिया ब्लॉक के अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुए। कई विपक्षी सांसद '124 नॉट आउट' के नारे वाली सफेद टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार), सांसद सुप्रिया सुले और डीएमके सांसद कनिमोझी जैसे प्रमुख नेताओं ने भी इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और इंडिया ब्लॉक के अन्य सांसदों को बिहार में कथित अनियमितताओं के विरोध में संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च करते समय दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

राहुल गांधी बोले- लड़ाई राजनीतिक नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष की लड़ाई राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई है। "हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है।" कांग्रेस नेता ने कहा ने कहा कि यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। यह एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है। हम एक साफ़-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं। चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास "वोट चोरी" के अपने आरोप को साबित करने के लिए औपचारिक घोषणापत्र जमा करने या देश से माफ़ी मांगने के लिए "अभी भी समय है"।

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिला बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक