राजबल्लभ के बयान से बिहार में सियासी भूचाल (फोटो- सोशल मीडि 
बिहार

तेजस्वी की पत्नी को लेकर पूर्व RJD नेता राजबल्लभ का विवादित बयान, बिहार में उठा सियासी तूफान

Bihar News: राजवल्लभ यादव ने तेजस्वी यादव की पत्नी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई। बयान के बाद आरजेडी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

अक्षय साहू

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में जेल से रिहा हुए राजवल्लभ ने एक जनसभा में  तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव वोट के लिए जाति की बात करते हैं, लेकिन खुद ने अपनी शादी किसी और जाति में की। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जरूरत थी हरियाणा या पंजाब से बहू लाने की? उन्होंने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, कोई जर्सी गाय ले आए हैं। इस बयान के बाद आरजेडी म भारी नाराजगी फैल गई है, और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजवल्लभ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। राजवल्लभ यादव पहले एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए गए थे और करीब नौ साल जेल में रहे। हालांकि हाल ही में पटना हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। बाहर आते ही उन्होंने विवादित बयानबाजी शुरू कर दी है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस