राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फोटो-सोशल मीडिया) 
बिहार

'गुजरात मॉडल वोट चोरी का...', पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, फिर बहन प्रियंका के साथ मचाई धूम-Video

Rahul Gandhi News: बिहार में राहुल गांधी ने भाजपा के गुजरात मॉडल को वोट चोरी का मॉडल बताया है। वहीं आज लगातार दूसरे दिन भी राहुल गांधी ने बुलेट चलाई। आज उनके पीछे प्रियंका गांधी बैठी दिखीं।

Saurabh Pal

Vote Adhikar Yatra: बिहार में इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा मुज्जफरपुर पहुंच गई है। बुधवार को वोट अधिकार यात्रा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी शामिल हुए। उन्होंने तमिल में भाषण देते हुए केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया। वहीं राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए हुए कहा कि गुजरात मॉडल वोट चोरी का मॉडल है। इस मॉडल को भाजपा 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लेकर आई।

बिहार में कथित वोट चोरी और SIR के खिलाफ चल रही वोट अधिकार यात्रा आधी खत्म हो चुकी है। जैसे-जैसे यात्रा बढ़ रही है, राहुल गांधी और तेजस्वी अधिक अक्रामक हो रहे हैं। वहीं इस यात्रा अलग-अलग दलों नेता व अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होकर वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की एकता पैगाम भी दे रहे हैं। अभी तक यात्रा में एमके स्टालिन, रेवंत रेड्डी व प्रियंका गांधी वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी के समर्थन में बिहार आ चुके हैं।

गुजरात का मॉडल वोट चोरी काः राहुल

बिहार में राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को सुनने व देखने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में जनसभा को राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि "गुजरात कोई आर्थिक मॉडल नहीं है, ये 'वोट चोरी का मॉडल' है। BJP इस मॉडल को 2014 में राष्ट्रीय स्तर पर लेकर आई। BJP ने पहले मध्य प्रदेश, फिर महाराष्ट्र और हरियाणा का चुनाव चोरी किया। हम बोलते नहीं थे, क्योंकि सबूत नहीं था- मगर अब सबूत हमारे पास है।" इसके आगे उन्होंने कहा कि

2019 के चुनाव के बाद, नरेंद्र मोदी ने रिजल्ट आने से पहले ही कहा- हमारी 300 सीटें आएंगी। देश के सारे ओपिनियन पोल कुछ और कह रहे थे, लेकिन आखिर में 300 सीट आईं। ये सीटें इसलिए आईं, क्योंकि 'वोट चोरी' हुई।

राहुल-प्रियंका तेजस्वी ने मचाई धूम

वोट अधिकार यात्रा में आज फिर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव ने बुलेट की सवारी की। दोनों नेताओं ने दरभंगा से मुजफ्फरपुर जाते कई किलोमीटर बुलेट चलाई। इस दौरान राहुल गांधी के पीछे बुलेट पर वायनाड सांसद प्रियंका गांधी नजर आईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। वहीं कांग्रेस ने पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि "धूम मचा दी"

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान