राहुल गांधी व तेजस्वी यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

'बात चल रही है...', लालू यादव ने देख ली राहुल गांधी के लिए लड़की? अररिया में हुआ बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi in Bihar: मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान अररिया में राहुल गांधी ने बातों-बातों में एक ऐसे सवाल का जवाब दे दिया जो सियासी हलकों में राजनीति से इतर उनके बारे में सबसे ज्यादा पूछा जाता है।

अभिषेक सिंह

Rahul Gandhi Marriage: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा पर हैं। इस यात्रा में उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद हैं। रविवार को राहुल गांधी बिहार के अररिया जिले पहुंचे थे। जहां महागठबंधन के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने बातों-बातों में एक ऐसे सवाल का जवाब दे दिया जो सियासी हलकों में राजनीति से इतर उनके बारे में सबसे ज्यादा पूछा जाता है। यह सवाल है उनकी शादी का। जिसे लेकर राहुल गांधी ने अररिया में मंच से बड़ा हिंट दिया है।

तेजस्वी ने चिराग को बनाया निशाना

अररिया में तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए एक टिप्पणी की। जिसमें उन्होंने कहा कि चिराग एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं, जबकि हम जनता के हनुमान हैं। चिराग पासवान आज कोई मुद्दा नहीं हैं। मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वह हमारे बड़े भाई हैं और उन्हें जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए।

अररिया में क्या बोले राहुल गांधी?

तेजस्वी की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे। तभी राहुल गांधी ने माइक थामकर थोड़ा सख्त लहजे में कहा कि यह बात मुझ पर भी लागू होती है। इनके (तेजस्वी) फादर यानी लालू यादव से बात चल रही है। राहुल गांधी का जवाब सुनते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठहाके गूंज उठे।

राहुल गांधी की शादी करवाएं लालू?

यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसी हल्की-फुल्की टिप्पणी की हो। हालांकि इस बार तेजस्वी के साथ उनका यह अंदाज चर्चा का विषय जरूर बन गया है। इसके बाद सवाल यह भी उठ खड़ा हुआ है कि क्या वाकई लालू यादव राहुल गांधी की शादी की बात चला रहे हैं?

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले पटना में हुई विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल दलों के नेताओं की बैठक के दौरान लालू यादव ने राहुल गांधी से कहा था कि आप शादी कर लीजिए। हम सभी बारात जाना चाहते हैं। आपकी मम्मी भी यही चाहती हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?