राहुल गांधी ने की पप्पू यादव से मजेदार नोंकझोंक, बोले, "वजन और पेट कम कीजिए!"

Rahul Gandhi की वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को कटिहार-पूर्णिया में थी। पप्पू यादव और तारिक अनवर भी इस यात्रा में शामिल हुए। इस बीच चर्चा पप्पू यादव से राहुल ने चुटकी लेते हुए कहा कि वजन और पेट कम कीजिए।
rahul gandhi and pappu yadav
राहुल गांधी और पप्पू यादव
Published on
Updated on

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: बिहार की राजनीति में हलके-फुल्के लहजे में मजेदार पल उस वक्त देखने को मिला जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की चुटकी ली।

कटिहार-पूर्णिया यात्रा के दौरान राहुल ने मुस्कराते हुए पप्पू यादव से कहा, “वजन और पेट भी कम कीजिए।” राहुल की यह टिप्पणी सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंस पड़े।

मखाना किसानों से बातचीत

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, पप्पू यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद तारिक अनवर सहित कई नेता शामिल रहे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों से जुड़ी समस्याएं जानना था। खासकर मखाना किसानों ने राहुल को बताया कि उन्हें अपने उत्पाद का उचित दाम नहीं मिल पाता, जबकि मखाना स्वास्थ्यवर्धक और महंगा बिकने वाला उत्पाद है।

पुराने मतभेद के बाद भी एक मंच पर तारिक और पप्पू

दिलचस्प बात यह रही कि 2024 के चुनाव में कटिहार और पूर्णिया लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस और पप्पू यादव के बीच टकराव की स्थिति थी। कांग्रेस नेता तारिक अनवर कटिहार से चुनाव लड़ना चाहते थे, जबकि राजद इसे अपने खाते में लेना चाहता था। वहीं पप्पू यादव पूर्णिया से कांग्रेस के टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन अंततः सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद कटिहार कांग्रेस के पास गई और पप्पू यादव ने पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ा और दोनों नेता जीतकर संसद पहुंचे।

एक साथ दिखे दोनों सांसद

अब जब दोनों सांसद महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में एक साथ मंच साझा कर रहे हैं, तो यह संकेत है कि पुराने मतभेद पीछे छूटते जा रहे हैं। पप्पू यादव इस यात्रा में अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर पहुंचे, वहीं राहुल गांधी के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत ने माहौल को और भी सहज बना दिया।

कांग्रेस विचारधारा के समर्थक हैं पप्पू

हालांकि पप्पू यादव तेजस्वी यादव को लेकर सार्वजनिक रूप से बहुत कुछ नहीं कहते, लेकिन वे खुलकर राहुल गांधी और कांग्रेस की विचारधारा के समर्थन में बोलते रहे हैं। इस यात्रा में भी उनकी उपस्थिति यही संकेत देती है कि वह महागठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे।

राहुल गांधी की टिप्पणी भले ही मजाकिया रही हो, लेकिन इससे यह भी झलकता है कि वह अपने सहयोगियों के साथ सहज संवाद बना कर चलना पसंद करते हैं। वहीं, पप्पू यादव की मौजूदगी से साफ है कि कांग्रेस उन्हें भविष्य में अपने साथ रखने को लेकर गंभीर है भले ही वह पार्टी के बाहर से समर्थन दे रहे हों।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com