प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव व नीतीश कुमार (डिजाइन फोटो) 
बिहार

'अगर नीतीश चुनाव लड़ेंगे तो...', प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान, दिलचस्प हो जाएगा चुनावी घमासान!

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर से बुधवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में खुद चुनाव लड़ने और दूसरों को चुनाव लड़वाने को लेकर सवाल पूछे गए। जिसके जवाब में उन्होंने बड़ा ऐलान कर दिया है।

अभिषेक सिंह

Bihar Assembly Elections: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने स्पष्ट तौर पर तो नहीं कहा है, लेकिन संकेत दिए हैं कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट या उनके जन्मस्थान रोहतास स्थित करगहर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने एक साथ दो सीटों से चुनाव लड़ने की भी बात कही है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार चुनाव नहीं लड़ते, वरना अगर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष चुनाव लड़ते, तो वह भी उसी सीट से चुनाव लड़ते। पीके के नाम से मशहूर प्रशांत ने एक डिजिटल न्यूज चैनल के कार्यक्रम में सवाल-जवाब के दौरान यह बात कही।

कहां से चुनाव लड़ेंगे पीके?

प्रशांत किशोर से बुधवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में खुद चुनाव लड़ने और दूसरों को चुनाव लड़वाने को लेकर सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं और फिर दोहरा रहे हैं कि अगर नीतीश कुमार चुनाव लड़ेंगे, तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे। यानी एक तरह से कहा जा सकता है कि प्रशांत किशोर या तो नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

जन सुराज पार्टी के सभी फैसलों की पटकथा लिखने वाले प्रशांत किशोर ने हालांकि कहा कि वह पार्टी से ऊपर नहीं हैं और पार्टी ही तय करेगी कि उन्हें चुनाव लड़ना है या नहीं और अगर लड़ना है तो कहां से। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर नीतीश कुमार चुनाव लड़ते हैं तो वह पार्टी से लड़कर भी उनके खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

नीतीश कुमार को पिछले दरवाजे का नेता बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने 20 साल से चुनाव लड़ना छोड़ दिया है। प्रशांत ने कहा कि वह दूसरों से कहते रहे हैं कि एक व्यक्ति को दो जगहों से चुनाव लड़ना चाहिए। या तो आप अपनी जन्मभूमि से लड़ें या अपनी कर्मभूमि से चुनावी मैदान में उतरें।

दो सीटों से भी ठोक सकते हैं ताल!

इस बयान का एक मतलब यह निकाला जा रहा है कि प्रशांत किशोर वैशाली जिले के राघोपुर और रोहतास जिले के करगहर, दोनों सीटों से एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश कुमार सीधे तौर पर चुनावी मैदान में उतरते हैं या नहीं? साथ ही पीके किस सीट से दावेदारी ठोकते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन