प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली सौजन्य-IANS
बिहार

ईश्वर की शपथ लेता हूं... चुनावी रणनीतिकार से विधायक बने प्रशांत किशोर, बिहार विधानसभा में गूंजी आवाज

Prashant Kishor Oath Taking Ceremony: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद आज सोमवार को जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली।

प्रिया जैस

Prashant Kishor MLA Oath: जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने विधानभवन में विधायक पद की शपथ ली। बिहार विधानसभा के मुख्य भवन में स्थित विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के कार्यालय कक्ष में प्रशांत किशोर ने विधानसभा सभा सदस्य के तौर पर शपथ ली।

बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, जन सुराज के प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

उन्होंने कहा, "मैं, प्रशांत किशोर, जो विधानसभा का सदस्य चुना गया हूं, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं कानून द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और वफादारी रखूंगा।"

बिहार विधानसभा का सदस्य बनना बहुत गर्व की बात

शपथ लेने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मेरे लिए बिहार विधानसभा का सदस्य बनना बहुत गर्व की बात है, जहां भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, नीतीश कुमार और लालू यादव जैसे लोगों ने सदस्य के तौर पर सेवा की है। इनके साथ ही, सैकड़ों अन्य विधायकों और सदन के सदस्यों ने समाज और राज्य की बेहतरी के लिए अपने जीवन के कीमती साल समर्पित किए हैं। इन सभी से प्रेरणा के लिए प्रदेश और समाज के लिए कुछ कर सकें, यही सोच है।"

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़ पर कहा, "हमें अभी-अभी जानकारी मिली है। हम वहां जाएंगे।"

बांकीपुर उपचुनाव में धामकेदार जीत

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को हराकर जन सुराज पार्टी के पहले निर्वाचित विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया। यह परिणाम चुनावी राजनीति में प्रवेश करने के बाद किशोर की पहली चुनावी जीत थी और अपेक्षाकृत नई पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी।

बांकीपुर सीट के लिए मतदान 30 जुलाई को हुआ था, जबकि मतगणना 3 अगस्त को हुई थी। किशोर ने मतगणना के दौरान अपनी बढ़त बरकरार रखी और अंततः 19,324 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 44,827 वोट प्राप्त हुए। आरजेडी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता 14,273 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

जन सुराज की टिकट से पहले विधायक

इस परिणाम से इस निर्वाचन क्षेत्र पर भाजपा का लंबे समय से चला आ रहा वर्चस्व भी समाप्त हो गया, जिस पर पार्टी 1995 से नियंत्रण बनाए हुए थी। यह जीत विशेष रूप से महत्वपूर्ण थी क्योंकि बांकीपुर को परंपरागत रूप से भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है।

इस समारोह के साथ ही किशोर औपचारिक रूप से विधायक के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करेंगे और जन सुराज पार्टी के टिकट पर निर्वाचित होने वाले पहले विधायक बन जाएंगे। उनकी जीत ने नवगठित पार्टी को राज्य विधानसभा में पहली उपस्थिति दिलाई है और बांकीपुर उपचुनाव को बिहार में एक चर्चित राजनीतिक घटनाक्रम में बदल दिया है। - एजेंसी इनपुट के साथ

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे

नीति आयोग को मिला नया नेतृत्व: 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन बने नए CEO