लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर; मौके पर मची अफरा-तफरी

Ashok Dham Temple Stampede: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सावन के सोमवार को भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्टों में 7 श्रद्धालुओं की मौत और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
ashok dham temple stampede
अशोक धाम में भगदड़ में घायल श्रद्धालुसौजन्य-सोशल मीडिया
Updated on

Ashok Dham Stampede: नागपंचमी के दिन बिहार के लसीखराय में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बिहार में लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सावन के सोमवार को भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्टों में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है और कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नाग पंचमी और सावन सोमवार के तीसरे सोमवार पर सुबह-सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर में पहुंचे थे। मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों के बीच बिजली के पोल में करंट फैलने की अफवाह फैल गई।

करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड़

करंट की अफवाह से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस बीच भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। स्थिति बेकाबू होती चली गई और कई श्रद्धालु भीड़ में दब गए। इस हादसे में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई श्रद्धालु जख्मी हो गए है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

लखीसराय के DM शैलेंद्र कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया, कि "भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। सुबह करीब 6.30-6.45 बजे दो ट्रेनें आईं, जिससे भीड़ और बढ़ गई। हमने भीड़ का अंदाजा लगाते हुए इंतजाम किए थे। फिर हमें पता चला कि भीड़ की वजह से एक तरफ की बैरिकेडिंग टूट गई और लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। हमने तुरंत 10-15 लोगों को यहां भेजा।"

घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया

SDPO शिवम कुमार ने बताया, "सात लोगों की मौत की खबर है। कहा जा रहा है कि वहां बिजली का एक खंभा गिर गया और लोग बिजली की चपेट में आ गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हम पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही सही वजह बता पाएंगे।" अस्पताल के दृश्य, जहां घायलों को ले जाया गया है और शव लाए गए हैं।

ashok dham temple stampede
यूपी में IPS अधिकारी की मां की संदिग्ध मौत, पहले बताया हार्ट अटैक, फिर कहा हत्या का शक, पुलिस ने जांच की तेज

7 महिलाओं की मौत, 12 घायल

बताया जा रहा है कि बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह घटना अशोक धाम रेलवे स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। बताया जा रहा है कि रात में रास्ते पर बिजली का खंभा और तार गिर गए थे, जिससे अफरातफरी मच गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com