कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
बिहार

भावुक हुए मोदी...तो फफक पड़े दिलीप जायसवाल, बिहार के चुनावी रण में BJP के हाथ लगा ब्रह्मास्त्र?

Bihar Assembly Elections: बिहार में जीविका बैंक के वर्चुअल शुभारंभ के दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी 'गालीकांड' पर भावुक हुए तो प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी फफककर रो पड़े।

अभिषेक सिंह

Bihar Politics: बिहार को जीविका बैंक की सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में काफी भावुक नजर आए। पीएम अपनी दिवंगत मां पर की गई अभद्र टिप्पणी से आहत दिखे। जो पिछले महीने राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के मंच से की गई थी। जिसके बाद चर्चा है कि बिहार के चुनाव रण में इस्तेमाल के लिए BJP को ब्रह्मास्त्र मिल चुका है।

मंगलवार को पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरी मां को गाली दी गई, यह मेरी मां का अपमान नहीं है। यह देश की मां, बहन, बेटी का अपमान है। पीएम मोदी ने कहा- "मां ही हमारा संसार है। मां ही हमारा स्वाभिमान है।"

पीएम मोदी ने खोला मोर्चा

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस संस्कारी बिहार में कुछ दिन पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में राजद-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं हैं। ये देश की माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है।

फफक पड़े दिलीप जायसवाल

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा। इस कार्यक्रम को सुनते हुए बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी रो पड़े। वह भी काफी भावुक हो गए, और अपने आंखों से आंसू पोंछते नज़र आए। जायसवाल के अलावा कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोग भी भावुक दिखे, महिलाएं भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

बिहार बंद का किया आह्वान

पीएम मोदी ने मां को गाली दिए जाने के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया गया है। भाजपा समेत एनडीए के सहयोगी दलों के नेता और महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने पीएम की मां पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, इससे पूरा बिहार शर्मिंदा है।

बीजेपी को मिल गया ब्रह्मास्त्र?

बीजेपी और एनडीए विपक्ष के मंच से पीएम मोदी के खिलाफ हुए अपशब्दों के इस्तेमाल को नया हथियार बनाने जा रही है। सियासी जानकारों का मानना है कि यह हथियार चुनावी रण में ब्रह्मास्त्र का काम कर सकता है। ऐसा होता है तो कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा का फायदा नुकसान में तब्दील हो जाएगा!

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की मतदाता अधिकार यात्रा के मंच से पीएम मोदी को लेकर बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि उस मंच पर कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता मौजूद नहीं था। लेकिन मुद्दे ने बिहार की सियासत में उथल-पुथल मचा दी है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां