मेट्रो टनल (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिहार

पटना के निर्माणाधीन मेट्रो टनल में बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने से मजदूरों पर चढ़ा लोको पिक अप

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर निर्माणाधीन टनल में सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हाइड्रोलिक लोको पिक अप का ब्रेक फेल होने की वजह से एक लोको पायलट सहित तीन मजदूर की मौत हो गई।

प्रीति शर्मा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर निर्माणाधीन टनल में सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हाइड्रोलिक लोको पिक अप का ब्रेक फेल होने की वजह से एक लोको पायलट सहित दो मजदूर की मौत हो गई। वहीं लगभग छह लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा एनआईटी मोड पर एग्जिट पॉइंट के पास मेट्रो टनल में हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार यह आंकड़ा ज्यादा बताया जा रहा है।

पटना के निर्माणाधीन मेट्रो टनल के अंदर नाइट शिफ्ट कर रहे मजदूरों पर लोको पिक अप चढ़ गई क्योंकि उसका ब्रेक फेल हो गया था। बताया जा रहा है कि इस टनल में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे और वहां पर पटना मेट्रो का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इस वजह से मजदूरों ने घटनास्थल पर दुर्घटना के बाद जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार करीब 10 बजे के आसपास हुआ है। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आधी रात को बचाव कार्य शुरू किया गया।

लोको पायलेट समेत तीन लोगों की मौत

अशोक राजपथ पर पटना मेट्रो के लिए सुरंग बनाए जाने का काम किया जा रहा था इस दौरान मजदूरों के साथ यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस ने मजदूरों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस हादसे में लोको पायलट समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

पटना मेट्रो के निर्माणाधीन स्थल पर यह सबसे बड़ा हादसा बताया जा रहा है। टनल में काम के दौरान तकनीकी खामी के कारण इस तरह का हादसा पहले नहीं हुआ था। मजदूर और लोको पायलट रात के 8 बजे से लेकर सुबह के 8 बजे की शिफ्ट में काम करने के लिए रोज की तरह गए। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त इस टनल में 25 मजदूर काम कर रहे थे। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के समय एक शख्स की लाश तीन टुकड़ों में बट गई थी। वर्करों ने इस बात की शिकायत की कि इस दौरान कोई भी बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं था।

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?