IMD ने जारी किया इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहेगा। आईएमडी के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने के आसार हैं। सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है।
भारतीय मौसम विभाग, दिल्ली का मौसम, मुंबई का मौसम
देश में आज का मौसम (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जहां दिन के समय कई राज्यों में गर्मी का अहसास जारी है वहीं रात के समय हल्की ठंड लोगों को पसंद आ रही है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आईएमडी ने आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इस वजह से आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड और बढ़ सकती है। आइए, जानते हैं राज्य में आज यानी 29 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज तापमान

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहेगा। आईएमडी के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अक्टूबर के अंत तक मौसम में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है।

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में अंतर नहीं आएगा लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा, राज्य के सोनभद्र गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर और प्रयागराज में हल्की बारिश होने की संभावना है।

किन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश में आज कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा में चक्रवाती तूफान की वजह से गरज के साथ बारिश देखी जा सकती है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा 1 नवंबर को केरल, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है। जिसकी वजह से मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com