खान सर और तेज प्रताप यादव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
बिहार

खान सर ने कराई प्रिंस यादव की हत्या! तेज प्रताप यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बिहार सरकार से की ये मांग

Tej Pratap Yadav Accusation on Khan Sir: तेज प्रताप यादव ने पटना के मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की हत्या पर खान सर को दोषी ठहराया है।

प्रिया जैस

Tej Pratap Yadav on Prince Yadav Death: पटना के मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रिंस यादव की मौत पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस हत्या के पीछे खान सर का हाथ बताया है।

पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग के फाउंडर रोशन आनंद के भाई की संदिग्ध मौत पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, "यह दो गुटों के बीच का विवाद था और जिन लोगों के साथ झगड़ा चल रहा था, उन्हीं लोगों ने कथित तौर पर हत्या करवाई है। दिवंगत आत्मा को शांति मिले। मामले की ठीक से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।"

खान सर पर लगाया हत्या का आरोप

ज्ञान बिंदु कोचिंग के फाउंडर रोशन आनंद के भाई की संदिग्ध मौत पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, "यह साफ हो गया है कि यह हत्या खान सर ने करवाई है। यह बिल्कुल साफ है। इसीलिए उन्हें बचाया जा रहा है और पैरोल पर छोड़ा नहीं जा रहा है।"

तेजस्वी यादव ने किया पोस्ट

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, जनशक्ति जनता दल परिवार, ज्ञानबिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई, प्रिंस यादव की बेरहमी से हुई हत्या की खबर से बेहद दुखी और मर्माहत है। इस दुखद घटना पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज प्रताप यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

जनशक्ति जनता दल सरकार और प्रशासन से मांग करता है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

बिहार सरकार से की पैरोल देने की मांग

तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा, हम सरकार से यह भी मांग करते हैं कि रोशन आनंद को मानवीय आधार पर अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से रिहा किया जाए, या कम से कम उन्हें एक दिन की पैरोल दी जाए, ताकि वे अपने दिवंगत भाई को अंतिम विदाई दे सकें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। ओम शांति।

नेपाल के एक होटल में मिला था शव

आपको बता दें, बीते दिन पटना के मशहूर कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु GS एकेडमी संस्थान के संस्थापक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रिंस यादव की मौत की खबर फैलते ही पटना में हड़कंप मच गया। प्रिंस यादव का शव विराटनगर के न्यूरो हॉस्पिटल में सुरक्षित रखा गया है और पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

घटना के समय प्रिंस के साथ होटल में पांच अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने अब हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए इन पांच लोगों में से तीन नेपाल के स्थानीय नागरिक हैं और दो भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं। ये दोनों भारतीय प्रिंस के ही रिश्तेदार हैं और पुलिस इनसे मौत के कारणों को लेकर लगातार कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें