पटना पुलिस (सौजन्य-गूगल) 
बिहार

पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग के दो नए मामले, अभी तक जांच पूरी नहीं कर सकीं पुलिस

बिहार के पटना की गलियां एक बार फिर असुरक्षित नज़र आ रही है। जहां लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे है। इस बीच लगातार पटना में दो फायरिंग के मामले सामने आ चुके है। जिसकी जांच पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। इस दौरान इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्रिया जैस

पटना : बिहार के पटना की गलियां एक बार फिर असुरक्षित नज़र आ रही है। जहां लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे है। जहां पटना में हुई एक वारदात को पुलिस भी रोकने में नाकाम रही है। ये बिहार की राजधानी पटना के जनकपुर थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क रोड नंबर 3 B काली मंदिर के पीछे की घटना है।

यहां कुछ बाइकसवार ने दो राउंड फायरिंग की और घटना को अंजाम दिया। सड़क पर खुलेआम फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहोल है। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना जक्कनपुर थाने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां पुलिस ने एक खोखा बरामद किया। अब पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए बदमाशों की खोज में जुट गई है।

कंकड़बाग थाना क्षेत्र में भी घटना

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि अभी 2 दिन पहले ही पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के आरएमएस कॉलोनी रोड पर इसी तरह आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। बाइक सवार अपराधियों ने आरएमएस कॉलोनी रोड नंबर 14 A स्थित बुंदेला टावर अपार्टमेंट के सामने शुक्रवार की देर रात करीब 1:00 बजे 6 से 7 राउंड फायरिंग की और वहां से फरार हो गए।

दो घरों को बनाया निशाना

बता दें कि, आरोपियों मे इस दौरान दो घरों को अपना निशाना बनाया था। आरोपियों ने पहली फायरिंग एक घर के बालकनी में की थी और दूसरी फायरिंग घर के गेट पर की थी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। इस घटना की सूचना घर मालिक संजय कुमार ने कंकड़बाग थाने के पुलिस को दी। जिसके बाग पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दो खोखे बरामद किए। दो दिन बाद भी घटना की जांच चल रही है।

मामले की जांच पूरी हुई भी नहीं कि अपराधियों ने एक और घटना को अंजाम दे दिया। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोग काफी दहशत में है और सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस कब इन अपराधियों को पकड़ पाएगी।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह