नीतीश कुमार, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
बिहार

नीतीश कुमार का बदला पता: 20 साल बाद छोड़ा 'एक अणे मार्ग', अब लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने पूर्व मुख्यमंत्री

Nitish Kumar Shifts New House: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 साल बाद मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया है। बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर वे 7 सर्कुलर रोड स्थित नए बंगले में शिफ्ट हो गए हैं।

अमन उपाध्याय

Nitish Kumar Shifts New House News In Hindi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 20 साल के बाद पटना स्थित एक अणे मार्ग (मुख्यमंत्री आवास) को आधिकारिक तौर पर खाली कर दिया है। शुक्रवार, 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नीतीश कुमार अपने नए आवास 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो गए हैं। उनके इस कदम के साथ ही अब वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नए पड़ोसी बन गए हैं।

शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश और पूजा

नीतीश कुमार का नए घर में प्रवेश पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। बुद्ध पूर्णिमा का दिन होने के कारण नए आवास को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। घर के अंदर सत्यनारायण भगवान की पूजा आयोजित की गई और इस विशेष अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं को भी आमंत्रित किया गया था। नीतीश कुमार अब इसी बंगले में अपने बेटे निशांत कुमार के साथ रहेंगे।

लालू-राबड़ी के बने पड़ोसी

नीतीश कुमार के इस नए पते की सबसे दिलचस्प बात इसकी भौगोलिक स्थिति है। 7 सर्कुलर रोड स्थित यह बंगला, 10 सर्कुलर रोड के बेहद करीब है जहां राबड़ी देवी और लालू यादव का परिवार रहता है। दशकों तक बिहार की राजनीति के केंद्र रहे इन दिग्गजों का अब एक ही मोहल्ले में आमने-सामने होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

7 सर्कुलर रोड से पुराना नाता

यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड में रहने आए हैं। इससे पहले साल 2013 में जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और जीतन राम मांझी को कमान सौंपी थी तब भी वे इसी आवास में रहने आए थे। हालांकि, दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद वे वापस एक अणे मार्ग चले गए थे। नीतीश कुमार साल 2005 से लगातार मुख्यमंत्री आवास में रह रहे थे। जिसे उन्होंने अब करीब 20 साल बाद छोड़ा है।

इस्तीफे के बाद की प्रक्रिया

बता दें कि नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद से ही उनके सामान की शिफ्टिंग की प्रक्रिया धीरे-धीरे चल रही थी। बड़े सामान पहले ही भेजे जा चुके थे जबकि शुक्रवार सुबह बेड और तकिया जैसे छोटे सामानों को शिफ्ट करने के बाद दोपहर 12 बजे वे खुद नए घर में प्रवेश कर गए।

अब कौन रहेगा 'एक अणे मार्ग' में?

नीतीश कुमार के आवास खाली करने के बाद अब एक अणे मार्ग बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नया ठिकाना होगा। सम्राट चौधरी अभी 5 देश रत्न मार्ग में रह रहे हैं जो उन्हें उपमुख्यमंत्री रहते हुए आवंटित हुआ था। अब मुख्यमंत्री के तौर पर वे जल्द ही इस पते पर शिफ्ट होंगे।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है