नीतीश कुमार व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिहार

नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, बीजेपी ने टाल दी अपनी बैठक, बिहार में क्या कुछ चल रहा है?

Nitish Kumar Resignation: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर काफी हलचल है। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

अभिषेक सिंह

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर काफी हलचल है। इस बीच नीतीश कुमार ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की औपचारिक बैठक हुई। यह मौजूदा नीतीश मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक थी, जिसमें मंत्रिमंडल को भंग करने का फैसला लिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंतिम कैबिनेट बैठक के लिए पटना स्थित पुराना सचिवालय पहुंचे। कैबिनेट बैठक समाप्त होने के बाद, नीतीश कुमार राजभवन गए और राज्यपाल को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण करने की प्रबल संभावना है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं।

बुधवार को होगी विधायक दल की बैठक

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार के नाम पर औपचारिक मुहर लगने की तारीख फिलहाल टल गई है। क्योंकि 18 नवंबर को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक अब पुनर्निर्धारित कर दी गई है। यह बैठक अब बुधवार यानी 19 नवंबर को होगी।

बढ़ गया नीतीश कुमार का इंतजार

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के एक बयान के बाद माना जा रहा था कि मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव होगा और फिर पार्टी गठबंधन सहयोगियों को मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के समर्थन का औपचारिक पत्र सौंपेगी। लेकिन इसका इंतज़ार और लंबा हो गया है।

10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश

17वीं विधानसभा भंग होने के बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश कुमार अब 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद, नीतीश कुमार अपनी पार्टी के नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं।

नीतीश के साथ सम्राट भी पहुंचे राजभवन

नई सरकार के गठन तक नीतीश कुमार कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते रहेंगे। नीतीश कुमार बिहार कैबिनेट की बैठक के लिए विजय चौधरी और सम्राट चौधरी के साथ रवाना हुए, जो बैठक में मौजूद थे। सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार के साथ राजभवन गए।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?