-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Politics World Bank Loan Controversy Jan Suraj Statement Raises Doubts On Nitish Win
वर्ल्ड बैंक से लोन लेकर महिलाओं को बांटा पैसा…जन सुराज नेता के बयान से बवाल, नीतीश की जीत पर सवाल!
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Politics: पवन वर्मा ने तीखे शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विश्व बैंक से मिले धन को एक अन्य परियोजना के लिए डायवर्ट कर राज्य की महिला मतदाताओं में बांट दिया।

नीतीश कुमार-कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी जीत मिली है। इस जीत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच जन सुराज पार्टी के प्रमुख सूत्रधारों में से एक और उसके प्रवक्ता पवन वर्मा ने एक बड़ा दावा किया है और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पवन वर्मा ने तीखे शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विश्व बैंक से मिले धन को एक अन्य परियोजना के लिए डायवर्ट कर राज्य की महिला मतदाताओं में बांट दिया। उनके इस बयान से बिहार के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
पवन वर्मा के बयान ने मचाई खलबली
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पवन वर्मा ने कहा, “बिहार पर वर्तमान में 4 लाख 6 हजार करोड़ रुपये का सार्वजनिक ऋण है। इसका दैनिक ब्याज 63 रुपये करोड़ है। खजाना खाली है। हमारे पास ऐसी जानकारी है जो गलत हो सकती है, जिसमें यह भी शामिल है कि राज्य में महिलाओं को दिए गए 10 हजार विश्व बैंक से एक अन्य परियोजना के लिए मिले 21 हजार करोड़ से थे।”
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
पवन वर्मा ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से एक घंटे पहले राज्य की 1.25 करोड़ महिलाओं के बीच 14,000 करोड़ रुपये निकालकर बांट दिए गए। जैसा कि मैंने कहा यह हमारी जानकारी है। अगर यह गलत है, तो मैं क्षमा चाहता हूं। लेकिन अगर यह सच है, तो सवाल उठता है कि यह कितना नैतिक है।
और क्या कुछ बोले पवन वर्मा?
उन्होंने कहा कि यह संभव है कि कानूनी तौर पर आप कुछ न कर सकें। सरकार धन का दुरुपयोग कर सकती है और बाद में स्पष्टीकरण दे सकती है। चुनाव के बाद स्पष्टीकरण दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और अन्य भाजपा शासित राज्यों में चुनाव आ रहे हैं। आप वादे करते हैं और दूसरी पार्टी पैसा देती है, जिसका मतदाताओं पर अलग प्रभाव पड़ता है।”
यह भी पढ़ें: गांधी मैदान में होगा नीतीश का शपथ ग्रहण, मांझी ने कन्फर्म की लोकेशन…ताजपोशी की तारीख भी आई सामने
गौरतलब है कि जन सुराज पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के बावजूद एक भी सीट नहीं जीत पाई। दूसरी ओर, एनडीए ने भारी जीत हासिल की। भाजपा ने 89 सीटें, जदयू ने 85, लोजपा (आर) ने 19 सीटें जीतीं और अन्य सहयोगियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। गठबंधन को कुल 202 सीटें मिलीं, जबकि महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया।
Bihar politics world bank loan controversy jan suraj statement raises doubts on nitish win
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














