बिहार के सीएम नीतीश कुमार (सोर्स- वीडियो) 
बिहार

बारिश ने बिगाड़ा खेल तो नीतीश ने दौड़ाई 'डिजिटल प्रचार' रेल, 3.53 मिनट का वीडियो पलटेगा चुनावी बाजी?

Bihar Assembly Elections: शुक्रवार को बारिश की वजह से नीतीश कुमार समेत कई स्टार प्रचारकों के हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सके। जिसके बाद नीतीश कुमार ने एक वीडियो मैसेज जारी कर एक और मौका देने की अपील की।

अभिषेक सिंह

Nitish Kumar Video Message: बिहार विधानसभा के चुनावी रण में दिग्गज महारथी वादों और इरादों की तलवार और भाले लेकर उतर चुके हैं। एक तरफ एनडीए है जिसका उद्देश्य है सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखना, तो दूसरी तरफ महागठबंधन सूबे की बागडोर अपने हाथों में लेने के मकसद से चुनावी मैदान में है।

इस बीच राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने जनता से एक और मौका देने की अपील की है। इस वीडियो मैसेज में नीतीश ने कहा कि जब उन्हें बिहार की कमान मिली थी तब बिहारी कहलाना अपमान का विषय था, लेकिन अब यह सम्मान का सूचक है।

नीतीश ने क्यों जारी किया वीडियो मैसेज

दरअसल, शुक्रवार को बारिश की वजह से नीतीश कुमार समेत कई स्टार प्रचारकों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। नीतीश कुमार ने कार से करीब 250 किलोमीटर का सफर किया और मधुबनी और समस्तीपुर में रोड शो किए। इसके साथ ही शनिवार को नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों के नाम एक वीडियो मैसेज जारी कर एक और मौका देने की अपील की।

अब 'बिहारी' कहलाना सम्मान की बात

नीतीश कुमार ने कहा कि जिस समय उन्होंने बिहार की कमान संभाली थी, उस समय हालात बहुत खराब थे। उस समय बिहारी कहलाना अपमान माना जाता था। सीएम ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी और मेहनत से दिन-रात काम करके हालात बदले। पहले कानून-व्यवस्था की हालत बहुत खराब थी। महिलाओं की हालत और भी खराब थी। NDA सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और युवाओं को रोजगार जैसे क्षेत्रों में काम करके हालात सुधारे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया। महिलाएं अब किसी पर निर्भर नहीं हैं। हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गों का विकास किया है। हिंदू, मुस्लिम, ऊंची जाति, दलित और पिछड़ी जाति, सभी के उत्थान के लक्ष्य के साथ काम किया गया है। आज बिहारी कहलाना बेइज्जती नहीं बल्कि सम्मान की बात है।

और क्या कुछ बोले नीतीश कुमार?

अपने भाषण में नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास को प्राथमिकता दी है और उन्हें उनका पूरा सपोर्ट मिल रहा है। बिहार का विकास सिर्फ NDA ही कर सकता है। डबल इंजन की सरकार ने विकास की रफ्तार को काफी तेज कर दिया है। उन्होंने NDA से अपील की कि उन्हें एक और मौका दिया जाए ताकि बचे हुए काम पूरे हो सकें।

मुख्यमंत्री ने अपील की कि बिहार को देश के टॉप राज्यों में शामिल करने के लिए लोग 6 और 11 नवंबर को ज़्यादा से ज़्यादा वोट करें। हालांकि, नीतीश कुमार की आज भी कई चुनावी रैलियां तय हैं। खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सकता, इसलिए वे कार से प्रचार करेंगे। आज मुख्यमंत्री मधुबनी, मुज़फ़्फ़रपुर और वैशाली में जनसभाएं करेंगे।

डिजिटल प्रचार होगा कामयाब?

अब सवाल यह है कि जब खराब मौसम के चलते दिग्गज चुनाव प्रचार में नहीं उतर पा रहे हैं तो क्या इस तरह के वीडियो संदेश जारी करना और डिजिटल प्रचार के माध्यम से जनता तक पहुंचने की कोशिश कामयाब हो पाएगी? साथ ही इसका कितना असर होगा यह भी देखना अहम होगा।+

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी