तेजस्वी यादव के साथ प्रत्याशी देव गुप्ता (सौ. सोशल मीडिया) 
बिहार

RJD की बढ़ी मुश्किलें, प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर पुलिस का छापा, राजन हत्याकांड में करीबी गिरफ्तार

Bihar crime news:RJD प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मोतिहारी से RJD उम्मीदवार के घर से पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी RJD के एक प्रत्याशी की गिरफ्तारी हुई थी।

पूजा सिंह

Accused Arrested From RJD Candidate's House: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। झारखंड पुलिस के सोमवार को सासाराम से राजद प्रत्याशी की गिरफ्तारी के मामले से पार्टी अभी उभर भी नहीं पाई थी कि मोतिहारी पुलिस ने मोतिहारी विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर से हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजन कुमार की हत्या के मामले का आरोपी सुबोध यादव, राजद प्रत्याशी के घर में छिपा बैठा है। इस सूचना के बाद, पुलिस ने आज मंगलवार को देवा गुप्ता के घर छापा मारा और राजन हत्याकांड के आरोपी सुबोध यादव को धर दबोचा।

राजद प्रत्याशी के घर से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस आरोपी सुबोध यादव से पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर इससे पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजद प्रत्याशी के घर से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसकी भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

भाजपा नेता ने हत्या का आरोपी है देवा गुप्ता का करीबी

बता दें कि, 29 जुलाई को ज्ञान बाबू चौक पर भाजपा नेता राजन कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में राजन के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस के समक्ष छह लोगों के नाम सामने आए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नामांकन के बाद राजद प्रत्याशी सत्येंद्र गिरफ्तार

बता दें कि नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को सासाराम विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सासाराम जिला मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद जैसे ही राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह बाहर निकले, भारी पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें :

बताया गया कि सत्येंद्र साह करगहर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और उनकी गिरफ्तारी झारखंड के गढ़वा जिले के एक पुराने मामले में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2004 में गढ़वा में डकैती के एक मामले में गढ़वा न्यायालय ने उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथा)

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील