भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद (सौजन्य सोशल मीडिया) 
बिहार

85 साल बाद बिहार की आई याद? CWC की बैठक पर भड़के रविशंकर प्रसाद, बोले-'बिहार प्रेम' मिलावटी

Ravi Shankar Prasad:बिहार में चल रही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को लेकर सांसद रवि शंकर प्रसाद ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि जब कांग्रेस की जमीन देशभर में खिसक चुकी है, तब बिहार की याद आ गई

पूजा सिंह

BJP Leader Ravi Shankar Prasad: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच बुधवार को आजादी के बाद पहली बार बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक हो रही है। वहीं कांग्रेस की इस बैठक पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद रवि शंकर प्रसाद ने जोरदार हमला बोला है। रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस की बिहार में अचानक बढ़ी राजनीतिक सक्रियता को लेकर सवाल उठाए हैं।

सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि, 'जिस सदाकत आश्रम को आप आज राजनीतिक मंच बना रहे हैं, वह कभी आज़ादी के आंदोलन का केंद्र था, लेकिन कांग्रेस ने ही इसके मूल विचारों से विश्वासघात किया है।' 'पटना में कांग्रेस पार्टी का कार्यालय सदाकत आश्रम भारत की आजादी के आंदोलन का केंद्र रहा है।

रवि शंकर प्रसाद कांग्रेस पर बोला हमला

आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि,  'डॉ. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति थे, लेकिन प्रधानमंत्री नेहरू उन्हें पहला राष्ट्रपति नहीं बनने देना चाहते थे। प्रधानमंत्री नेहरू उन्हें राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल नहीं देना चाहते थे। जय प्रकाश नारायण को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन क्या तब कांग्रेस ने बिहार की चिंता की थी? राजेंद्र बाबू जैसे महान बिहारवासियों का अपमान कांग्रेस के इतिहास का हिस्सा रहा है। इन्होंने जगजीवन राम को भारत का प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया था।

रवि शंकर प्रसाद ने लगाए गंभीर आरोप

आगे आरोप लगाते हुए सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि, जय प्रकाश नारायण जैसे जननायक को कांग्रेस सरकार ने इमरजेंसी के दौरान जेल में डाल दिया था, लेकिन तब कांग्रेस को बिहार की जनता और लोकतंत्र की कोई परवाह नहीं थी। रवि शंकर प्रसाद ने सवाल किया, 'आज जब कांग्रेस बिहार की बात कर रही है, तो क्या वह बताएगी कि आपातकाल में जब जेपी आंदोलन ने बिहार को जगा दिया था, तब आप कहां थे?'

अब क्यों बिहार की याद आ रही है?

कांग्रेस पर तंज कसते हुए रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि, 'अब जब कांग्रेस की जमीन देशभर में खिसक चुकी है, तब उसे बिहार की याद आ रही है। सदाकत आश्रम में बैठकर कांग्रेस को राजनीति सूझ रही है, लेकिन सवाल ये है कि अब तक कहां थे?' कांग्रेस की यह ‘बिहार प्रेम’ केवल दिखावटी और चुनावी रणनीति का हिस्सा है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा