मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (सौ. सोशल मीडिया) 
बिहार

'पहले बिहार को बर्बाद किया...बाद में 'लालटेन' पकड़ा दिया', CM यादव ने कांग्रेस और RJD पर बोल हमला

Mohan Yadav: बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा।

पूजा सिंह

Chief Minister Mohan Yadav: गुरुवार को बिहार पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने सुशासन के सिद्धांतों से बिहार को विकास की नई गति प्रदान की है। इसके साथ ही कांग्रेस और आरजेडी (RJD) पर जमकर हमला बोला।

बिहार के विक्रम विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि बिहार गौतम बुद्ध की धरती है। बिहार की जनता ने कभी जंगलराज झेला है। कांग्रेस और विपक्षी दलों की सरकारों में लाइसेंस, कोटा और परमिट राज चलता था। कांग्रेस के राज में देश की हालत दयनीय हो गई थी। कांग्रेस ने युवाओं की योग्यता का गला घोटा और बिहार को बर्बाद किया और बाद में लालटेन पकड़ा दिया।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण को किया याद

मोहन यादव लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा की। हमारी पार्टी और एनडीए में एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है, क्योंकि यहां लोकतंत्र है। नीतीश कुमार का भी इतिहास यही है। आज लोकतंत्र को बचाने की चुनौती है।

राहुल गांधी पर कसा तंज

सीएम कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि लाल किताब वाले को बुद्धि का ही पता नहीं चलता। भाषा और भाव कैसा हो, पता ही नहीं। सुप्रीम कोर्ट में बार-बार माफी मांगते हैं, लेकिन सुधरने को तैयार ही नहीं हैं। कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के आर्थिक तंत्र में बदलाव आया है। आज गरीबों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ रही है। कांग्रेसी तो भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए फैसला दे दिया है, अब बारी मथुरा की है। यमुना किनारे भी कन्हैया मुस्कुराएंगे।

एनडीए की सरकार बनने का किया दावा

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अबकी बार भी एनडीए की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री यादव इससे पहले कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में भी एक जनसभा को संबोधित किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान