लालू यादव और रोहिणी आचार्य, फोटो - सोशल मीडिया  
बिहार

पिता के समर्थन में आई लालू यादव की बेटी, भाई को किया किनारा; बोली- परंपरा, परिवार और संस्कार...

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा किजो लोग परंपरा, परिवार और संस्कार की मर्यादा को समझते हैं, उन्हें कभी सवालों के घेरे में नहीं आना पड़ता। लेकिन जो बार-बार मर्यादा लांघते हैं वही आलोचना के पात्र बनते हैं।

विकास कुमार उपाध्याय

पटना : बिहार की राजनीति में उस समय बड़ा भूचाल आ गया, जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर करने के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों से भी अलग करने का ऐलान कर दिया। लेकिन इस सियासी और पारिवारिक संकट के बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता का खुलकर समर्थन करते हुए एक भावुक और तीखा संदेश साझा किया।

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जो लोग परंपरा, परिवार और संस्कार की मर्यादा को समझते हैं, उन्हें कभी सवालों के घेरे में नहीं आना पड़ता। लेकिन जो बार-बार मर्यादा लांघते हैं, वही आलोचना के पात्र बनते हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "हमारे लिए पापा भगवान जैसे हैं, परिवार हमारा मंदिर है और पापा के संघर्षों से बनी पार्टी और सामाजिक न्याय की अवधारणा हमारी पूजा है। इन तीनों की प्रतिष्ठा को हम किसी कीमत पर धूमिल नहीं होने देंगे।"

तेज प्रताप की बेदखली की वजह क्या थी?

इस पूरे विवाद की शुरुआत तेज प्रताप यादव के एक विवादित फेसबुक पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने एक महिला के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उसे अपनी 12 साल पुरानी प्रेमिका बताया। हालांकि, बाद में तेज प्रताप ने सफाई दी कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

लेकिन मामला तूल पकड़ गया और लालू प्रसाद यादव ने कड़ा कदम उठाते हुए तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अनदेखी हमारे सामाजिक न्याय के सामूहिक संघर्ष को कमजोर करती है।" लालू यादव ने कहा कि तेज प्रताप के कार्य, व्यवहार और सार्वजनिक आचरण हमारे पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं के खिलाफ हैं। इसीलिए उन्हें पार्टी और परिवार से अलग किया जा रहा है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज