कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
बिहार

BJP के बंद को लालू ने दिया सियासी मोड़, बिहार के 'चाणक्य' ने कर दिया बड़ा खेला? बढ़ गई NDA की टेंशन!

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई मां की गाली के खिलाफ एनडीए के बिहार बंद का विरोध किया है। साथ ही कुछ ऐसा कहा है कि जिससे सूबे की सियासत एक अलग मोड़ लेक सकती है।

अभिषेक सिंह

Lalu Yadav New Statement: आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई मां की गाली के खिलाफ एनडीए के बिहार बंद का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बिहारियों को गुजराती लोग हल्के में ना लें। लालू के एस एक वाक्य ने बिहार के राजनैतिक हलकों में धमाचौकड़ी मचा दी है।

राज्य के सभी जिलों में एनडीए दलों के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। बंद के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ नारबाजी भी हुई है। लालू ने एक ट्वीट में मोदी के साथ भाजपा पर हमला किया है। इतना ही नहीं उनका यह ट्वीट बिहार चुनाव के एक अलग मोड़ दे सकता है।

लालू के बयान ने मोड़ी सियासत!

आरजेडी मुखिया लालू यादव ने पीएम मोदी व भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए एक्स पर एक पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होनें लिखा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो?

और क्या कुछ बोले लालू यादव?

लालू ने आगे लिखा कि गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है। बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है?"

क्यों बढ़ गई एनडीए की टेंशन?

लालू यादव के इस पोस्ट से बिहार में सियासी ध्रुवीकरण हो सकता है। क्योंकि जातिवाद और क्षेत्रवाद भारतीय राजनीति की असलियत है। ऐसे में लालू का पीएम मोदी को गुजरातियों कहना और बिहार के लोगों की भावनाओं को छूना चुनाव को महागठबंधन की तरफ मोड़ सकता है। बताया जा रहा है कि लालू के इस ट्वीट ने NDA की टेंशन बढ़ा दी है।

बीजेपी बुलाया था बिहार बंद

राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान एक मंच से पीएम मोदी के साथ हुई गाली-गलौज हुई थी। इसे मां का अपमान बताने से राजनीति गरमाई थी। गुरुवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद का ऐलान किया गया था। तमाम जिलों से बंद की खबरें आई हैं। कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन भी देखने को मिले।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी बिहारशरीफ में जाम में फंस गए। वह राजगीर जा रहे थे, तभी नालंदा के पतासंग गांव के पास NH-20 पर उनका काफिला जाम में फंसा दिखा। हालांकि इस दौरान रेल और आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया था।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन