आईपीएस भानू प्रताप सिंह सोर्स- सोशल मीडिया
बिहार

पारिवारिक कलह के बीच खगड़िया एसपी का ट्रांसफर! फील्ड से भानू प्रताप सिंह को हटाया, पुलिस मुख्यालय में अटैच

Khagaria SP Bhanu Pratap Singh: पारिवारिक विवाद के बीच खगड़िया एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है। सरकार ने उन्हें तुरंत पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा है।

नितिन कुमार राय

Highlights

  • पत्नी के साथ विवाद के बीच खगड़िया एसपी भानू प्रताप सिंह का ट्रांसफर

  • सरकरा ने पुलिस मुख्यालय में अटैच किया कर दिया गया है

  • मंगलवार को खगड़िया गई थी पूजा लेकिन एसपी आवास में एंट्री नहीं मिली

IPS Bhanu Pratap Singh Transferred: पारिवारिक विवाद के बीच बिहार सरकार ने 4 नवंबर को खगड़िया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भानू प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है। 2021 बैच के इस आईपीएस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। उनकी जगह शिवहर के एसपी रहे शैलेन्द्र सिंह को खगड़िया का नया एसपी नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कुछ अन्य आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

क्या है पूरा विवाद ?

भानू प्रताप सिंह पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी पूजा सिंह के साथ चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण चर्चा में थे। पूजा सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्हें पति और छोटी बेटी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रताड़ना और अन्य आरोप भी लगाए थे।

1 नवंबर को पूजा सिंह पटना में मुख्यमंत्री आवास के पास धरना देकर हस्तक्षेप की मांग कर चुकी थीं। मंगलवार (3 नवंबर) को वे खगड़िया स्थित एसपी आवास पहुंचीं, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने महिला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई।

शादी और परिवार की बात

दोनों की शादी 2016 में प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। उस समय भानू प्रताप सिंह दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे और उनके पास कोई नौकरी नहीं थी। पूजा सिंह के अनुसार, उन्होंने परिवार का खर्च चलाने के लिए प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया और पति की तैयारी में सहयोग किया। भानू प्रताप सिंह बाद में 2021 बैच के आईपीएस बने। दंपति की एक छह साल की बेटी भी है।

पूजा सिंह ने कई बार कहा है कि वे तलाक नहीं चाहतीं और परिवार को फिर से एकजुट करना चाहती हैं। वे डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिल चुकी हैं।

प्रशासन ने विवाद बढ़ने पर फैसला लिया

बिहार के शीर्ष नेतृत्व को इस पूरे मामले की जानकारी है। पारिवारिक विवाद सार्वजनिक होने और प्रदर्शनों के बाद प्रशासन ने एसपी को मुख्यालय से अटैच करने का फैसला लिया। यह कदम विवाद को शांत रखने और जिला प्रशासन को प्रभावित होने से बचाने के लिए उठाया गया है। मामला अभी पारिवारिक और कानूनी प्रक्रिया में है। पुलिस मुख्यालय में भानू प्रताप सिंह की नई जिम्मेदारी तय होने तक वे वहीं रहेंगे।

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद