तेल फैक्ट्री पर कार्रवाई सोर्स- सोशल मीडिया
बिहार

त्योहार से पहले बिहार में मिलावटखोर पर ताबड़तोड़ एक्शन! पटना से गया तक मचा हड़कंप

Action On Food Adulteration In Bihar: बिहार में त्योहार से मिलावटखोर पर लगातार कार्रवाई हो रही है। राजधानी पटना में प्रशासन ने कई फैक्ट्री को नोटिस भेज सुधार करने की चेतावनी दी है।

नितिन कुमार राय

Highlights:

त्योहार से पहले बिहार में ताबड़तोड़ कार्रवाई

कई फैक्ट्री को नोटिस जारी किया गया

प्रशासन ने पेड़ा डस्टबिन में फिंकवाया है

Food Adulteration News: देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। दीपावली, छठ में मिठाई, तेल, दूध उत्पाद और पैकेज्ड फूड की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे समय में मिलावटखोर भी मौके की तलाश में रहते हैं। प्रशासन के लिए शुद्ध और सुरक्षित खाने की उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी हो जाता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार खाद्य संरक्षा विभाग ने हाल ही में कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामलों में छापेमारी कर न सिर्फ सामग्री जब्त की बल्कि सुधार नोटिस भी जारी किए हैं।

पटना में ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई

पटना में विभाग की टीम ने करीब 24 लाख रुपये मूल्य की अवैध और मानकों के अनुरूप न होने वाली सामग्री जब्त की है। कई जगहों पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं ताकि त्योहारों से पहले सभी प्रतिष्ठान नियमों का पालन सुनिश्चित कर सकें। पटना स्थित शाकेरा फूड प्रोडक्ट्स से 9,600 किलोग्राम सामग्री जब्त की गई है। कंपनी के लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दीदारगंज स्थित जया न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड में खाद्य और अखाद्य पदार्थों को एक साथ रखने तथा पैकेट पर बैच नंबर व निर्माण तिथि स्पष्ट न होने के कारण 14 दिनों का सुधार नोटिस जारी किया गया है।

कंपनी को नोटिस जारी किया

इसी क्षेत्र की आरबी न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड को भी खाद्य सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर 14 दिनों का सुधार नोटिस दिया गया है। पटना की अकांक्षा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में खुले आटे का नमूना जांच के लिए भेजा गया है और 14 दिनों का सुधार नोटिस जारी किया गया है। सीतामढ़ी के सुधा मिल्क पार्लर से 824 रुपये मूल्य की एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कर दी गई। गया के गुप्ता स्वीट्स में दो किलोग्राम पेड़ा डस्टबिन में फिंकवाया गया। गोपालगंज स्थित गुप्ता ऑयल मिल से सरसों तेल का नमूना लिया गया और एक सप्ताह के लिए विनिर्माण बंद करवा दिया गया।

त्योहार से पहले प्रशासन अलर्ट

पटना के बीकानेर एलीट रिटेल से पेड़े का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र सहित जरूरी दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया गया है। ये कार्रवाइयां त्योहारों से ठीक पहले इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इस दौरान उपभोक्ता अधिक मात्रा में मिठाई, तेल और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते हैं। विभाग का मकसद है कि कोई भी दूषित या एक्सपायर्ड सामान बाजार में न पहुंचे। खाद्य संरक्षा विभाग लगातार निगरानी कर रहा है ताकि नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित भोजन मिले। त्योहारों का आनंद तभी पूरा होता है जब खाने की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान