HIGHLIGHTS
बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके
भूकंप का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
भूकंप की तीव्रता 5.4 मैग्निट्यूड नोट की गई
Bihar Earthquake 24 November: बिहार के कई जिलों में आज सुबह-सुबह भूकंप आया। पटना और दरभंगा समेत कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह 7 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये कंपन करीब 2 सेकेंड तक रहा। इस दौरान दरभंगा में कारें पार्किंग के दौरान अपने आप हिलती हुई दिखाई दी।
मंगलवार सुबह करीब 7 बजकर 5 मिनट पर बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके लगे। राजधानी पटना सहित उत्तर बिहार और सीमांचल तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। कई लोगों ने मौके पर वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। भारत ही नहीं बल्कि नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है।
जैसे ही बिहार में आज सुबह-सुबह भूकंप आया। वैसे ही लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। राजधानी पटना सहित उत्तर बिहार और सीमांचल तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, दरभंगा में सुबह करीब 7 बजकर 5 मिनट पर 2 से 3 सेकंड तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। दरभंगा के अलावा पटना, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, शिवहर, बेगूसराय और सिवान समेत कई इलाकों में भी भूकंप महसूस किए जाने की खबर सामने आई है। फिलहाल बिहार में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार राज्य में भूकंप की तीव्रता 5.4 मैग्निट्यूड नोट की गई है। इस भूकंप का केंद्र 27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर बताया जा रहा है। इसकी गहराई जमीन से करीब 20 किमी. नीचे आंकी गई है।
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बिहार के मुजफ्फरपुर से लगभग 315 किमी. उत्तर-पूर्व में था। जबकि भूटान की राजधानी थिम्पू से इसकी दूरी करीब 175 किमी. और काठमांडू से लगभग 254 किमी. पूर्व बताई गई है।