MP के खंडवा में फिर डोली धरती: सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटकों से दहशत घरों से बाहर भागे लोग, देखें VIDEO

MP Khandwa Earthquake News : मध्य प्रदेश के खंडवा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। घबराकर लोग घरों से बाहर भागे। एक साल में तीसरी बार आए झटकों से दहशत है और जांच की मांग उठ रही है।

Khandwa Earthquake Today: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जब लोग अपनी प्रतिदिन की तरह अपने कार्यों में व्यस्त थे तभी अचानक धरती में तेज कंपन और गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी। स्थानीय निवासियों के अनुसार घरों की छतों पर लगे टीन शेड और कांच के दरवाजे जोर-जोर से हिलने लगे और पैरों के नीचे तेज वाइब्रेशन महसूस हुआ।

घबराए हुए लोग तुरंत अपने बच्चों और परिवार के साथ घरों से बाहर खुले मैदान और सड़कों की ओर भागे। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह कंपन महसूस किया गया। निवासियों का कहना है कि एक ही साल के भीतर यह तीसरी बार है जब खंडवा में भूकंप के झटके आए हैं। लगातार हो रही इन भूगर्भीय हलचलों को लेकर लोगों में डर व्याप्त है, और उन्होंने प्रशासन से इसकी गहन जांच कराने की मांग की है।

संबंधित खबरें

No stories found.