कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
बिहार

जिस गाड़ी ने ली दुलारचंद की जान...वही खोलेगी हत्याकांड के राज, तलाश में जुटी पुलिस CID भी करेगी जांच

Dularchand Yadav Murder Case: मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच अब CID भी करेगी। साथ ही पुलिस उस गाड़ी को भी खोज रही है।

अभिषेक सिंह

Bihar News: मोकामा में बाहुबली नेता अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। यहां तारतर गांव में हुई दुलारचंद यादव हत्या की जांच अब सीआईडी भी करेगी। सीआईडी भी पुलिस के समानान्तर अलग जांच करेगी और पूरी होने के बाद पुलिस के साथ रिपोर्ट साझा करेगी। जिससे इस हत्याकांड के सारे राज़ फाश सकें।

पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने जानकारी देते हुए बताय कि इसके लिए सीआईडी की अलग से टीम बनाई है। इसके अलावा मामले में अन्य आरोपितों की पहचान और फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है।

वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस

रविवार को पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अब तक इस मामले में 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, वीडियो फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गाड़ी खोजने में जुटी पुलिस

घटना के चार दिन बाद भी पुलिस न तो घटना में इस्तेमाल हथियार और न ही उन्हें कुचलने वाला वाहन बरामद कर पाई है। हालांकि तलाश जारी है। एसएसपी ने बताया कि दुलार चंद के पैर में गोली लगी थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हृदय और फेफड़ों में चोट बताया गया है।

अनंत सिंह से होगी गहन पूछताछ

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना में किस वाहन का इस्तेमाल किया गया और उसे कौन चला रहा था। अनंत सिंह को रिमांड पर लेकर उनसे हथियार, वाहन और उसके चालकों के बारे में पूछताछ की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि हथियार किसके पास था और उसे कहां से प्राप्त किया गया था। एसएसपी के अनुसार, घटना वाले दिन अनंत सिंह और पीयूष प्रियदर्शी का काफिला वहां से गुजर रहा था। दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसमें दुलार चंद की मौत हो गई। इस संबंध में दोनों प्रत्याशियों के पक्षों द्वारा दो-दो, कुल चार मामले दर्ज कराए गए हैं।

शनिवार को गिरफ्तार हुए अनंत

दूसरे पक्ष ने अनंत सिंह व अन्य के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था। जदयू प्रत्याशी मुख्य आरोपी थे। पुलिस जांच में पता चला कि घटना के समय अनंत सिंह मौजूद थे और उनकी मौजूदगी में ही यह घटना घटी। इसी आधार पर शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

लगातार छापेमारी कर रही पुलिस

मोकामा में हुई झड़प और हत्या के सिलसिले में पुलिस की छापेमारी जारी है। स्थानीय पुलिस के अलावा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की दो टुकड़ियां और अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां तैनात की गई हैं। चार क्यूआरटी टीमें भी सक्रिय हैं। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में डीएसपी और थानाध्यक्षों की एक टीम लगातार अभियान चला रही है और गश्त कर रही है।

पुलिस घटना से जुड़े वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है ताकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को भदौर थाना क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प के बाद तारतर गाँव निवासी दुलारा चंद यादव की हत्या कर दी गई थी। उनकी एड़ी में गोली मारी गई और फिर एक कार ने उन्हें कुचल दिया।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी