सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

करोड़ों की जमीन और लाखों का सोना, जानिए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति

Samrat Choudhary Assets: चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक सम्राट चौधरी के पास करोड़ों की संपत्ति है। चौधरी के पास जमीन-जायदाद के आलाव गोल्ड,बैंक में पूंजी, निवेश व वाहन सभी शामिल है।

सौरभ शर्मा

Samrat Chaudhry's net worth: बिहार में चुनावी माहौल गर्म हो चुका है और सभी की निगाहें बड़े नेताओं पर टिकी हैं। इसी बीच, उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने तारापुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के साथ दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा पेश किया है। इस हलफनामे से पता चलता है कि सम्राट चौधरी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं, जिसमें नकद, बैंक जमा, सोने-चांदी के आभूषण से लेकर शहर और गांव में बेशकीमती जमीनें भी शामिल हैं।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी और उनके परिवार की कुल चल संपत्ति लगभग 1.98 करोड़ रुपये है। इसमें करीब 1.71 लाख रुपये की नकदी, विभिन्न बैंक खातों में जमा 27 लाख रुपये और लगभग 32 लाख रुपये के बॉन्ड, शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एलआईसी, पीपीएफ और एसबीआई लाइफ जैसी बचत योजनाओं में भी लाखों का निवेश किया है। उनके पास एक बोलेरो नियो कार है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।

सोने के शौकीन, जमीन में बड़ा निवेश

सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी, जो पेशे से वकील हैं, दोनों के पास 20-20 लाख रुपये का सोना है। कुल मिलाकर परिवार के पास 40 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। उनकी पत्नी कुमारी ममता के पास करीब 75 हजार रुपये की चांदी भी है। हलफनामें में दिए गए आंकड़ों से दिखाता हैं कि चौधरी परिवार का सोने में अच्छा-खासा निवेश है। यह उनकी वित्तीय योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा प्रतीत होता है, जो पारंपरिक निवेश के प्रति उनके झुकाव को दर्शाता है।

11 करोड़ से ज्यादा की कुल संपत्ति

चल संपत्ति के अलावा, सम्राट चौधरी के पास बड़ी मात्रा में अचल संपत्ति भी है। उनके हलफनामे के अनुसार, उनके पास लगभग 9.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें मुंगेर जिले के लखनपुर और पटना जैसे प्रमुख स्थानों पर कई कृषि और आवासीय भूखंड शामिल हैं। उनकी पत्नी के नाम पर भी करोड़ों की कृषि भूमि और मकान दर्ज हैं। इस प्रकार, सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति 11 करोड़ रुपये से भी अधिक है। हलफनामे में यह भी बताया गया है कि उन पर कोई बड़ा कर्ज या आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। राजनीति के साथ-साथ वे मुख्य रूप से कृषि कार्यों से अपनी आय अर्जित करते हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन