पटना में CWC की बैठक (फोटो- सोशल मीडिया) 
बिहार

CWC की मीटिंग में कांग्रेसी नेताओं की ललकार : बिहार की धरती से मोदी सरकार के अंत की शुरुआत

Bihar में पहली बार CWC की बैठक चल रही है। इस बैठक में राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद है। विधानसभा चुनाव से पहले हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

सौरभ शर्मा

CWC Meeting in Patna: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी बीच पहली बार बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक चल रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। ‎बैठक में शामिल होने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी दिल्ली से पटना सुबह ही पहुंच गए। उनकी उपस्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी झंडोतोलन किया और उसके बाद कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई। ‎

‎इस बैठक में कांग्रेस के नेता सचिन पायलट, सलमान खुर्शीद, पवन खेड़ा, जीतू पटवारी, मुकेश अग्निहोत्री जैसे पार्टी के दिग्गज नेता भी उपस्थित हैं। ‎‎पटना के बिहार कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में हो रही बैठक में बिहार  के साथ और देश के मुद्दों के अलावा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा को ध्यान में रखते हुए किया जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में 'वोट चोरी' भी बड़ा मुद्दा होगा, जिसे लेकर आगे की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। ‎खडगे ने कहा कि बिहार में भर्ती घोटाले की वजह से युवा सड़को पर आंदोलन करके पुलिस की लाठी खाते है वहीं बेरोजगारी दर 15% से ऊपर है हर साल लाखों युवा राज्य से पलायन कर रहे है।

सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़

‎विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार कांग्रेस के लिए इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक को लेकर बिहार कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी जमकर उत्साह देखा गया। कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सदाकत आश्रम पहुंचे। बैठक में भाग लेने आए हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस साल बिहार में चुनाव होने वाला है। यहां उस चुनाव को लेकर रणनीतियों पर विचार किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए उस पर "वोट चोरी" और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाया और कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव मोदी सरकार के "भ्रष्ट शासन" के अंत की शुरुआत होंगे।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से उतर रही

कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कहा कि बिहार देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण राज्य है। बहुत लंबे समय के बाद ऐतिहासिक धरती पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। आने वाले समय में न केवल कांग्रेस पार्टी की, बल्कि प्रदेश की राजनीति की दिशा इस बैठक में तय होगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। निश्चित रूप से बिहार में चुनाव है और यह मुख्य मुद्दा रहेगा। कांग्रेस पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव में उतर रही है। बिहार की जनता बदलाव चाह रही है। पिछले काफी वर्षों से जो हाल है, उससे जनता त्रस्त है और बदलाव पर उतारू है। विश्वास है कि महागठबंधन प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोग मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चुनाव की घोषणा होने दीजिए, सब कुछ तय हो जाएगा।

पटना की ऐतिहासिक धरती से पूरे देश में 'वोट चोरी' का मैसेज

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह ऐतिहासिक धरती है। यह एक बदलाव है। यह ऐतिहासिक क्षण है। बिहार की पवित्र धरती, बिहार की क्रांतिकारी धरती, पटना की ऐतिहासिक धरती से पूरे देश में 'वोट चोरी' का मैसेज गया है। राहुल गांधी ने यहीं से इसकी शुरुआत की है। भारत के युवा, किसान, गरीब, भारत का एक-एक नागरिक यह मैसेज दे रहा है, यह एहसास कर रहा है कि भविष्य का भारत राहुल गांधी के नेतृत्व में चलने वाला है।

(ऐजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा