कटिहार में कमला नदी में डूबे 7 बच्चे  (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिहार

बिहार: लखीसराय के बाद कटिहार में बड़ा हादसा, कमला नदी में डूबे 7 बच्चे, तीन की मौत, इलाके में हड़कंप

Katihar Kamala River Drowning: बिहार में सोमवार को कटिहार में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां कमला नहीं में जल भरने और नहाने गए सात बच्चे नदीं में डूब गए। हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई।

अक्षय साहू

7 Children Drowned in Katihar: बिहार में सोमवार को दो बड़े हादसे हुए। पहले लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं इसके कुछ देर बाद कटिहार में सात बच्चे कमला नदी में डूब गए। इनमें से चार को बचा लिया गया, जबकि तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमला नदी में जल भरने और नहाने के दौरान ये सात बच्चे गहरे पानी में चले गए। इससे चीख-पुकार मच गई। कुछ ग्रामीणों ने साहस दिखाया और नदी में कूदकर सात में से चार बच्चों की जान बचाई और उन्हें नदी से बाहर निकाल लाए। हालांकि तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। 

नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हुआ हादसा

मृतकों बच्चों में से एक बच्चे के चाचा ने घटना को लेकर बताया कि, हर वर्ष सावन की सोमवारी पर कमला नदी से जल भरकर श्रद्धालु स्थानीय शिव मंदिर में भगवान शिव को अर्पित करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। बीते दो सोमवार को नदी में पानी कम था, इसलिए कोई भी हादसा नहीं हुआ था। लेकिन इस बार नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इससे छोटे बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय शिव मंदिर में सावन की सोमवारी में आसपास के श्रद्धालु भारी संख्या में पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। लेकिन इसके बाद भी नदी पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं, जिसके चलते यह हादसा हुआ। एक ग्रामीण राजेश कुमार ने कहा कि सावन में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा सुरक्षाकर्मी, गोताखोर या बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई थी। 

नदी में डूबने से हुई बच्चों की मौत

घटना को लेकर डॉ. पूजा कुमारी ने बताया कि, हादसा फलका थाना क्षेत्र में हुई, जहां कमला नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना के समय बच्चे नदी में जल भरने और नहाने गए थे, लेकिन वह फिसलकर गहरे पानी में चले गए। हादसे में तीनों बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई। वही ग्रामीणों ने चार बच्चों को बचा लिया। बच्चों की उम्र 13, 9 और 11 साल थी, जिनकी पहचान सत्यम कुमार, दिव्यांशु कुमार और अमन कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे करीब आधे घंटे तक पानी के अंदर थे। 

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल