बिहार

बिहार में नई वोटर लिस्ट पर बवाल, तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर फिर उठाया सवाल- VIDEO

Tejashwi Yadav: प्रेस कांफ्रेंस में किए गए उनके इस खुलासे के बाद चुनाव आयोग से लेकर पूरी राजनीति में घमासान मचा हुआ है। अब EPIC कार्ड पर तेजस्वी यादव से निर्वाचन अधिकारी ने जवाब मांगा है।

मनोज आर्या

Tejashwi Yadav On Election Commission: बिहार में चल रहे एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग की तरफ से पहली ड्राफ्ट सूची हाल ही में जारी की गई। इस लिस्ट के सामने आने के बाद कई लोगों ने अपना नाम कटने या उसमें हेरफेर होने की बात कही। इनमें बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी कहा कि उन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम खोजा लेकिन वह नहीं मिला। प्रेस कांफ्रेंस में किए गए उनके इस खुलासे के बाद चुनाव आयोग से लेकर पूरी राजनीति में घमासान मचा हुआ है। अब EPIC कार्ड पर तेजस्वी यादव से निर्वाचन अधिकारी ने जवाब मांगा है। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की कमी उजागर करते हुए कल जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की उस पर तेजस्वी यादव से आयोग ने जवाब मांगा है। आयोग ने तेजस्वी यादव की तरफ से दिखाए गए EPIC की मूल प्रति सहित विवरण मांगा है। निर्वाचन अधिकारी ने आगे की जांच के लिए तेजस्वी यादव से इस पूरे मामले पर जवाब मांगा है।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट