मुसलमानों को तुष्टिकरण, हिंदुओं पर अत्याचार–प्रज्ञा ठाकुर का तीखा वार
मालेगांव विस्फोट मामले में मुंबई की विशेष एनआईए कोर्ट से बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा रविवार को पहली बार भोपाल में अपने आवास पहुंचीं। उन्होंने कोर्ट के फैसले को सत्य और धर्म की जीत करार दिया।
