बिहार में सत्ताधारी एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही अटकलों पर जल्द ही विराम 
बिहार

बिहार NDA में पावर-फॉर्मूला तय! BJP-JDU में डील पक्की, नवरात्र में होगा सबसे बड़ा ऐलान

Bihar में राजनीतिक हलचल इस समय जोरों पर है हाल ही में Amit Shah ने भी राज्य का दौरा किया था। चर्चा है कि BJP-JDU के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है और जल्द की इसका एलान किया जाएगा।

सौरभ शर्मा

Bihar Assembly Election NDA Seat Sharing: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और सत्ताधारी एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही अटकलों पर जल्द ही विराम लग सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया मुलाकात के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि गठबंधन के दो सबसे बड़े दलों, बीजेपी और जेडीयू, के बीच सीटों का फॉर्मूला तैयार हो चुका है। अब सबकी निगाहें चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा जैसे सहयोगी दलों के साथ होने वाली बातचीत पर टिकी हैं।

पटना में अमित शाह के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे खास मुलाकात की। इस बैठक में नीतीश के भरोसेमंद सहयोगी संजय झा और विजय चौधरी भी मौजूद थे, जिसने इसे और अहम बना दिया। इंडियन एक्सप्रेस के 'दिल्ली कॉन्फिडेंशियल' में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों के बंटवारे का एक शुरुआती खाका तैयार कर लिया गया है। अब इसी आधार पर गठबंधन के अन्य साथियों से बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि सभी को सम्मानजनक हिस्सेदारी मिल सके।

अब सहयोगियों के साथ शुरू होगा मंथन

बीजेपी और जेडीयू के बीच सहमति बनने के बाद अब एनडीए नेतृत्व का पूरा ध्यान छोटे सहयोगी दलों को साधने पर है। गठबंधन में शामिल लोजपा (LJP), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के साथ सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत का दौर जल्द ही शुरू होगा। बीजेपी नेतृत्व यह सुनिश्चित करना चाहता है कि गठबंधन में कोई बिखराव न हो और सभी दल एकजुट होकर विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन को चुनौती दें। 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के मुकाबले बीजेपी बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं।

शुभ मुहूर्त पर होगा सीटों का एलान

पटना के सियासी गलियारों में चर्चा है कि एनडीए में सीट बंटवारे की अंतिम घोषणा नवरात्र के शुभ अवसर पर की जा सकती है, जिसकी शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। गठबंधन इस पावन मौके पर एकजुटता का एक बड़ा संदेश देना चाहता है। दिलचस्प बात यह है कि इसी समय से आम लोगों को जीएसटी की नई दरों का लाभ भी मिलना शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग की तैयारियों को देखकर लगता है कि दुर्गा पूजा के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है और छठ महापर्व के बाद मतदान होने की पूरी संभावना है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा