PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
बिहार

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस के मंच से दी थी गाली, जानें कौन है वो शख्स

PM Modi Mother Insult: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर बीते दिन पटना में बीजेपी की...

अमन उपाध्याय

Bihar Election News: बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी मानसिकता पर सवाल उठाए थे। पिछले दिन पटना में बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था। अब पुलिस ने दरभंगा से इस विवादित टिप्पणी करने वाले युवक रफीक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक की है, जहां कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से अनुचित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में सिमरी थाना में कांड संख्या 243/25 दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और गुरुवार देर रात सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी रफीक उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया।

मंच से पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा

कांग्रेस और राजद द्वारा आयोजित 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

बीजेपी जिलाध्यक्ष दर्ज कराई शिकायत

दरभंगा में हुए वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा प्रयोग करने के मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष आदित्यनाथ नारायण मन्ना ने सिमरी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। FIR में कांग्रेस नेता मो. नौशाद को आरोपी बताया गया है। इस मामले में रफीक को गिरफ्तार किया गया है। FIR में यह भी कहा गया कि यह सिर्फ पीएम का ही नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोप लगाया गया कि आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग इंडिया गठबंधन के नेता ने किया। शिकायत और वीडियो वायरल होने के बाद आयोजक नौशाद ने माफी मांगी और बताया कि गाली देने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

BRICS Summit Delhi 2026 LIVE: थोड़ी देर में मोदी-पुतिन वार्ता, UN चीफ, ईरान के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील