प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया 
बिहार

बिहार चुनाव: बीजेपी की पहली लिस्ट में सामाजिक संतुलन पर जोर, दलित, पिछड़ा और 9 महिलाओं को टिकट

Bihar Election 2025 के लिए भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें 9 महिलाओं सहित दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को 50% से अधिक टिकट देकर सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है।

प्रतीक पाण्डेय

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 71 प्रत्याशियों के नाम घोषित करते हुए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को साधने की स्पष्ट कोशिश की है, जिसमें सभी तबकों खासकर दलित, पिछड़ा और महिलाओं को तरजीह दी गई है।

भाजपा की पहली लिस्ट में सामाजिक न्याय और सभी समाजों को प्रतिनिधित्व देने का साफ प्रयास दिखाई देता है। पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो। जारी सूची के अनुसार, 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट दलित, वंचित, पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं महिला समाज को दिए गए हैं।

• पार्टी ने 17 ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

• इसके अलावा, 11 अति पिछड़ा वर्ग के और 6 एससी-एसटी समाज के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है।

सामाजिक संतुलन साधते हुए, पार्टी ने उच्च जातियों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है। सूची में भूमिहार के 11, ब्राह्मण के 7 और राजपूत के 15 उम्मीदवार शामिल हैं। साथ ही कायस्थ और मारवाड़ी उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने कुम्हरार और पटना साहिब, साथ ही राजनगर और औरंगाबाद जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर नए चेहरों को भी मौका दिया है।

महिला शक्ति और दिग्गज उम्मीदवार

भाजपा ने इस लिस्ट में 9 महिलाओं के नाम शामिल किए हैं। महिला उम्मीदवारों की बात करें तो पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को बेतिया से और श्रेयसी सिंह को जमुई से एक बार फिर प्रत्याशी बनाया गया है। अन्य महिला प्रत्याशी हैं: गायत्री देवी (परिहार), देवंती देवी (नरपतगंज), सीमांचल के स्वीटी सिंह (किशनगंज) और निशा सिंह (प्राणपुर)। इसके अलावा, कविता सिंह (कोढ़ा), रमा निषाद (औराई) और अरुणा देवी (वारसलीगंज) को भी चुनावी दंगल में उतारा गया है।

दोनों उपमुख्यमंत्री भी मैदान में

पार्टी ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर) और विजय सिन्हा (लखीसराय) को भी चुनावी मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव हार चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को दानापुर से और मिथिलेश तिवारी को बैकुंठपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। मंत्री प्रेम कुमार गया शहर से अपनी उम्मीदवारी बचाने में सफल रहे।

सीट कटने का झटका और बचे हुए नाम

इस लिस्ट में कुछ बड़े नेताओं का टिकट काटा गया है। विधानसभा अध्यक्ष और पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव और कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा का टिकट काट दिया गया है। गठबंधन के तहत भाजपा कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 71 उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद, अब 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है। चुनाव की तारीखों की बात करें तो, बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होनी है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज