युवा कार्यकर्ताओं ने भी छोड़ा कांग्रेस का साथ, भाजमुयो में ली एंट्री, आज ZP सर्कल आरक्षण की लॉटरी

Nagpur News: नागपुर में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लग चुका है। प्रमुख नेताओं के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है।
Nagpur News: नागपुर में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लग चुका है। प्रमुख नेताओं के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है।
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस युवा कार्यकर्ता (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Maharashtra Local Body Elections: चुनाव पूर्व सिटी में राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का पाला बदलना जारी है। अब तो युवा कार्यकर्ता भी अवसर की तलाश में पार्टी बदल रहे हैं। पूर्व नागपुर में युवक कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजयुमो में प्रवेश किया।

विधायक कृष्णा खोपड़े, भाजयुमो शहर अध्यक्ष सचिन करारे की उपस्थिति में पप्पू सोनटक्के, अभिषेक भारती, सागर साकुरे, प्रियंका चट्टे, मनोज राखडे, वैभव मेश्राम, सार्थक केसवानी, अभिनव लोणारे, गौरव कांबले, राजू गुप्ता, अंश केसरवानी सहित बड़ी संख्या में युकां कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो का दामन थामा। खोपड़े ने सभी का स्वागत किया।

कांग्रेस में सिर्फ चाटुकारिता बची -  विधायक खोपड़े

उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के विकास के कार्यों से प्रभावित होकर और अपना योगदान देने के लिए युवाओं ने भाजयुमो में प्रवेश लिया। भाजयुमो में प्रवेश लेने वाले कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस में अब संगठन के नाम पर सिर्फ चाटुकारिता बची है। गुटों में बंटी पार्टी में युवाओं की कोई कद्र ही नहीं है।

आज जेडपी सर्कल आरक्षण की निकलेगी लॉटरी

नागपुर जिला परिषद के 57 सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी 13 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी कार्यालय स्थित बचत भवन में निकाली जाएगी। इसके साथ ही जिले की 13 पंचायत समितियों के 114 सदस्यों के आरक्षण के लिए संबंधित तहसील मुख्यालय में लॉटरी निकाली जाएगी। चूंकि आरक्षण रोटेशन पद्धति से न होकर बिल्कुल नये सिरे से किया जाएगा, इसलिए चुनाव लड़ने के इच्छुकों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं।

किसे मौका मिलेगा और किसका पत्ता आरक्षण के चलते कट जाएगा, यह सोमवार को स्पष्ट हो जाएगा। जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने सभी संबंधितों को प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहने की अपील की है। एससी, एसटी, ओबीसी व महिलाओं का आरक्षण निश्चित किया जाएगा।

एससी-एसटी के लिए जनसंख्या के आधार पर और ओबीसी के लिए आरक्षण लॉटरी से निकाला जाएगा। इसमें महिला आरक्षण भी लॉटरी से ही तय होगा। एससी के लिए 10, एसटी 8, ओबीसी 15 और ओपन के लिए 24 सीटें रहेंगी। कुल 57 सीटों में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com