- Hindi News »
- India »
- Rk Singh Targeted Samrat Chaudhary And Ashok Chaudhary
’10वीं का पता नहीं…अमेरिका से सम्राट चौधरी को मिली डी-लिट की उपाधि, आरके सिंह बोले- दिखाएं डिग्री
Bihar BJP: बिहार में भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रशांत किशोर के आरोपों पर सम्राट चौधरी से जवाब मांगा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कहा चौधरी को अपनी डिग्री दिखानी चाहिए।
- Written By: Saurabh Pal

आरके सिंह, सम्राट चौधऱी (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के नेता आरके सिंह ने मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी से कहा कि वे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए आरोपों पर ‘‘साफ जवाब दें” या फिर ‘‘पद छोड़ दें”। आरा लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद से नाराज भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह टिप्पणी विभिन्न मीडिया माध्यमों से बातचीत के दौरान की।
आरके सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैंने जो कहा है, उस पर कायम हूं। इन नेताओं के अलावा भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह सब बातें पार्टी और राज्य सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। यदि उनके पास आरोपों को गलत साबित करने के सबूत हैं, तो वे सामने रखें और चाहें तो प्रशांत किशोर पर मानहानि का मुकदमा भी करें। यदि ऐसा नहीं है, तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।”
दिलीप जायसवाल पर महाविद्यालय का कब्जे का आरोप
प्रशांत किशोर ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि सम्राट चौधरी ने मैट्रिक परीक्षा पास किए बिना ‘डी-लिट’ की उपाधि कैसे प्राप्त कर ली। उन्होंने अशोक चौधरी पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने और पिछले तीन वर्षों में कथित रूप से 200 करोड़ रुपये की जमीन ‘‘गैरकानूनी तरीकों से” खरीदने का आरोप लगाया था। किशोर ने भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भी ‘‘अवैध रूप से” एक अल्पसंख्यक महाविद्यालय के मालिक बनने का आरोप लगाया था।
सम्बंधित ख़बरें
हाउसिंग सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए मिलेगा पैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में प्रवीण दरेकर ने कही बड़ी बात
पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
पीएम मोदी की अपील का असर: ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
ये भी पढ़ें-सत्येंद्र जैन पर चला ED का एक और चाबुक! 7.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जानें किस मामले में हुआ एक्शन?
‘सम्राट चौधरी दिखाएं अपनी डिग्री’
किशोर ने कहा था, ‘‘सम्राट चौधरी दावा करते हैं कि उन्हें अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से ‘डी-लिट’ की उपाधि मिली है। लेकिन उन्होंने 10वीं की परीक्षा कब पास की? चौधरी ने 2010 के चुनावी हलफनामे में खुद को सातवीं पास बताया था। इसके बाद के हलफनामों में उन्होंने ‘डी-लिट’ उपाधि का जिक्र किया। बिना 10वीं पास किए यह कैसे संभव है? निर्वाचन आयोग को चौधरी से उनकी 10वीं के प्रमाणपत्र की प्रति मांगनी चाहिए।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आर. के. सिंह ने कहा, ‘‘सम्राट चौधरी को जनता के सामने अपनी डिग्रियां रखनी चाहिए। सबूतों के साथ स्पष्ट करना चाहिए… इसमें समस्या क्या है कि वह मैट्रिक और स्नातक की डिग्रियां दिखाएं? वरना इसका असर पार्टी की विश्वसनीयता पर पड़ रहा है।”-एजेंसी इनपुट के साथ
Rk singh targeted samrat chaudhary and ashok chaudhary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMरीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
May 20, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














